लाइव न्यूज़ :

मोतीनगर हत्या: डर के माहौल में जी रहे बसई दारापुर के मुस्लिम

By भाषा | Updated: May 17, 2019 23:10 IST

स्थानीय लोगों का कहना है कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भी गांव में शांति थी । हालांकि, 12 मई को 51 वर्षीय कारोबारी की हत्या ने दोनों समुदायों को हिला दिया है और दशकों से बसई दारापुर में व्याप्त सौहार्द को चोट पहुंची है।

Open in App

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर के बसई दारापुर गांव में तनाव का माहौल है। बहुसंख्यक त्यागी समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या के बाद इलाके में रह रहे मुस्लिम बाशिंदे डरे हुए हैं । कई मुस्लिम परिवार जो अपना घर छोड़कर चले गए थे, वे दिल्ली पुलिस के आश्वासन के बाद वापस लौट आए हैं। हालांकि, त्यागी समुदाय के सदस्यों ने दिल्ली के बाहर के मुसलमानों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भी गांव में शांति थी । हालांकि, 12 मई को 51 वर्षीय कारोबारी की हत्या ने दोनों समुदायों को हिला दिया है और दशकों से बसई दारापुर में व्याप्त सौहार्द को चोट पहुंची है।

इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले इरफान सलामी ने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद गिरने के बाद भी कोई घटना देखने को नहीं मिली थी। हिंदू और मुस्लिम एक परिवार के तौर पर हमेशा से रहते आए हैं। इस तरह की खौफनाक चीज पहली बार हुई है। सलामी यहां 44 साल से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में त्यागी समुदाय के हजारों लोगों के आने की बात सुनकर उन्होंने अपने परिवार को एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार आज सुबह लौट आया। मोती नगर थाने के प्रभारी ने निजी तौर पर मुस्लिमों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा । सलामी ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कुछ सिरफिरे तत्व दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं । 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला