लाइव न्यूज़ :

Delhi: पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने किया ऐसा काम, अब जेल में कटेगी सारी जिंदगी

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2025 08:13 IST

Delhi Crime: नाबालिग 10 दिन पहले बिहार से दिल्ली आया था और दंपति के साथ रहने लगा था, क्योंकि वह ठाकुर की पत्नी का परिचित था।

Open in App

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खबर के इलाके में फैलते ही सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित अपने घर में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध होने के संदेह में 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह पीड़ित के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से वार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों बिहार के रहने वाले हैं। नाबालिग पिछले कुछ दिनों से दंपति के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनके कंट्रोल रूम को किराएदारों के बीच हिंसक झगड़े के बारे में कॉल आया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ है।

हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पाया कि नाबालिग करीब 10 दिन पहले बिहार से दिल्ली आया था और दंपति के साथ रहने लगा था क्योंकि वह ठाकुर की पत्नी का परिचित था।

डीसीपी बंथिया ने कहा, "आरोपी और पीड़ित सोमवार रात शराब पी रहे थे। बाद में उस रात, आदमी ने अपनी पत्नी को लड़के के साथ अंतरंग स्थिति में देखा। वह गुस्से में आ गया और मंगलवार की सुबह जब उसकी पत्नी रोशनारा में एक खिलौना फैक्ट्री में काम करने के लिए चली गई, तो उसने लड़के से भिड़ गया।"

गुस्से में आकर, आदमी ने लड़के पर गैस सिलेंडर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब 9.30 बजे एक पड़ोसी ने घर के बाहर नाली में खून देखा। जब पड़ोसी ने पूछताछ के लिए दरवाजा खटखटाया और आदमी ने दरवाजा खोला, तो लड़के का शव अंदर पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

 

 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह