लाइव न्यूज़ :

टीचर मर्डर केस में खुलासा: मुंहबोले पिता और प्रेमी के साथ मिल मॉडल ने रची हत्या की साजिश

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 2, 2018 09:57 IST

पूछताछ के दौरान पता चला कि इस हत्या के पीछे सुनीता के पति मंजीत, एंजल गुप्ता और एंजल के मुंहबोले पिता का हाथ है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 नवंबर: हाल ही में दिल्ली के बवाना इलाके में सुनीता नाम की एक महिला की हुई थी, जिसका कनेक्शन मुंबई से जुड़ता दिख रहा है। करवाचौथ के दिन टीचर सुनीता की हत्या हुई थी। पुलिस ने सुनीता की हत्या के आरोप में मुंबई की एक एक्ट्रेस एंजल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सुनीता की मर्डर की गुत्थी सुलझाने के दौरान पुलिस के हाथ उसकी पर्सनल डायरी लगी। अपनी डायरी में ही सुनीता ने एंजल का जिक्र किया था, जिसके बाद पुलिस ने सुनीता के पति मंजीत और एंजल गुप्ता का कॉल डिटेल्स निकाला।

पूछताछ के दौरान पता चला कि इस हत्या के पीछे सुनीता के पति मंजीत, एंजल गुप्ता और एंजल के मुंहबोले पिता का हाथ है। 26 साल की एंजल गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहनेवाली है और उसका असली नाम शशि प्रभा है। फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए उसने अपना नाम बदलकर एंजल कर लिया था। एंजल के पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है और उसकी मां दिल्ली में ही सीपीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। फिलहाल वो आरके पुरम सेक्टर-4 में सरकारी आवास में रहती है। रोहिणी सेक्टर-3 में रहने वाला राजीव गुप्ता नाम का एक बिजनेसमैन एंजल का मुंहबोला पिता है। साउथ एक्स में राजीव के रेस्तरा और होटल बिजनस है। मुंबई में एंजल के फ्लैट का किराया यानी कि हर महीने का 50 हजार रुपये का भुगतान राजीव ही करते है। 

वहीं मंजीत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। मंजीत और एंजल की मुलाकात गुड़गांव के एक होटल में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्त थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। अपनी बेटी की ख्वाहिश को देखते हुए राजीव ने सुनीता की हत्या की साजिश रची। मुंहबोले पिता की इस प्लानिंग में एंजल के अलावा मंजीत भी शामिल था। तीनों ने सहमति से भाड़े पर हत्यारों का इंतजाम किया और सुनीता को मौत के घाट उतारा।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह