लाइव न्यूज़ :

13 साल की बेटी की पिता ने जंगल में ले जाकर की हत्या, लड़की का कसूर सिर्फ इतना

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2018 10:33 IST

Delhi Honor Killing Case:नई दिल्ली के करावल नगर की सांतवीं में पढ़ने वाली वंशिका का शव पुलिस ने नाले से बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता ने पुलिस को की गुमराह करने की कोशिशमौत से पहले बेटी को मां आखिरी वक्त देख भी नहीं पाई थी। सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई

नई दिल्ली, 11 मार्च;  करावल नगर में झूठी शान के नाम पर 13 वर्षीय बेटी की पिता ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि पिता बेटी का एक लड़के की दोस्ती से नाराज था। वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी का कोई लड़का दोस्त हो। इसी बात से गुस्सा होकर पिता ने 7 मार्च को बेटी को मौत के घाट उतार दिया। 

नाले में फेंका चाकू और खून लगे कपड़े 

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान  सुदेश चौहान के रूप में हुई है। उम्र 41 साल है। सुदेश चौहान के परिवार में मां निर्मला, पिता रामपाल, पत्नी अनुपमा, बेटा कुलदीप व 13 वर्षीय बेटी वंशिका थी। वंशिका इलाके के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने बच्ची ( वंशिका) का शव लोनी स्थित मंडोला गांव के जंगल से बरामद किया है। आपोपी पिता ने मर्डर में इस्तेमाल किए चाकू और खून लगे कपड़े को नाले में फेंक दिया था। पुलिस उस सुराग का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान: 40 साल की महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना किया सोशल मीडिया पर अपलोड

बेटी को लड़के से मिलता देख खोया आपा

टाइम्स ऑफ इंडिया के को नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी ए. के. सिंघला ने बताया कि आरोपी पिता  दूध की डेयरी चलाता है। आरोपी पिता सुदेश ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को मेरी बेटी घर से यह कह निकली थी कि वह मोमोज लेने जा रही है। लेकिन जब सुदेश ने पीछा किया तो पाया कि बेटी किसी लड़के से मिल रही है। पिता को देखकर लड़का वहां से फरार हो गया। जिसके बाद गुस्से में पिता ने बेटी को बाइक पर बिठाया और निका सिटी ले जाकर चाकू से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। वहीं गड्ढे में शव फेंककर वह वापस आ गया। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी पिता

बेटी की हत्या के बाद आरोपी सुदेश ने बड़ी ही चालकी के बेटी के किडनैप होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच में लगी ही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि बच्ची (वंशिका) का शव लोनी के ट्रॉनिका सिटी के पास मंडोला के जंगलों से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुदेश के घर के बाहर लगे  सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। जिसमें बेटी को आखिरी बार पिता के साथ बाइक पर देखा गया। सुदेश से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बेटी की हत्या की बात कबूल ली।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला