लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुरी केस: घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी, दिल्ली पुलिस ने कहा-उसे कोई चोट नहीं और उठ कर चली गई थी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2023 12:35 IST

Delhi Horror: कार में सवार पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पर जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकीय बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है।रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि युवती के साथ बलात्कार हुआ या नहीं।अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

नई दिल्लीःनए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली की सड़कों पर युवती का शव मिला था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कंझावला में रविवार को हुई घटना की जांच में पता चला है कि पीड़ित युवती अकेली नहीं थी बल्कि उसकी एक सहेली उसके साथ थी, जो डर के कारण मौके से भाग गई थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की सहेली को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई थी।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में युवती नव वर्ष की एक पार्टी में शामिल होने के बाद, देर रात करीब पौने दो बजे एक होटल से निकलती नजर आ रही है। वह गुलाबी रंग की और उसकी सहेली लाल रंग की टी-शर्ट पहने थी। शुरु में उसकी सहेली स्कूटी चला रही थी और युवती पीछे बैठी थी। पुलिस के अनुसार, फुटेज में बाद में युवती स्कूटी चलाती और उसकी सहेली पीछे बैठी नजर आ रही है।

पुलिस ने बताया कि उसकी सहेली को मामूली चोटें आई थीं और वह घटना के बाद मौके से भाग गई, जबकि युवती कार के नीचे फंस गई जो उसे घसीटते ले गई। पुलिस के अनुसार, कार उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई और बाद में कंझावला में सड़क पर उसका निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। युवती अपने परिवार में अकेली कमाने वाली थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअमित शाहदिल्लीविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली