लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अरबिंदो कॉलेज के पास लड़की की सरेआम हत्या, शव के पास पड़ा था हत्या का सबूत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 14:18 IST

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हत्या की वारदात सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी कथित तौर पर रॉड से हमला करके एक महिला की हत्या को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हत्या की वारदात सामने आ रही हैदक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के पास 25 साल की लड़की की हत्या की गईपुलिस ने बताया कि मृतका दक्षिण दिल्ली के ही कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी कथित तौर पर रॉड से हमला करके एक महिला की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध की यह घटना दक्षिण दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई।

इस हत्या के मामले में सबसे बड़ा चौंकाने वाला तथ्य यह है कि मालवीय नगर में जिस अरबिंदो कॉलेज के पास लड़की की हत्या की गई है, वह दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) से बिल्कुल सटा है। इसके अलावा यह कॉलेज मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार दिल्ली पुलिस को मामले में अब तक मिली सूचना में पता चला है कि 25 साल के आरोपी ने अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की के सिर पर रॉड से जबरदस्त हमला करके घयल कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता गुलमोहर पार्क से सामने कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी।

हत्या के संबंध में दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा, "हमें सूचना मिली कि मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतका के सिर पर चोट लगी है और उसके शव के पास में एक लोहे की रॉड मिली है।“

डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा, "पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पार्क में लगे सीसीटीवी समेत अन्य तरीके से आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

मालूम हो कि गुरुवार शाम में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 42 साल की मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 25 साल के आशीष के तौर पर हुई है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यादिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला