लाइव न्यूज़ :

‘लिव-इन’ साथी 35 साल के वीरेंद्र ने शराब पीकर 44 वर्षीय प्रेमिका का गला कोहनी से दबाकर घोंटा, दोस्त की मदद से शव को कार में रख घर आकर सो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 17:12 IST

Delhi: पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वीरेंद्र (35) के रूप में हुई है, जो इतना नशे में था कि महिला के शव को ठिकाने लगाने के इरादे से अपनी कार तक ले जाने में कामयाब रहा, लेकिन गाड़ी चलाने में असमर्थ था और घर लौट आया।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह एक पड़ोसी से पीसीआर कॉल आई।महिला का शव कार के अंदर पड़ा है, जबकि आरोपी घर में सो रहा था।विवाहित और बच्चों वाला वीरेंद्र पिछले दो साल से महिला के साथ रह रहा था।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 44 वर्षीय एक महिला की नशे में धुत उसके ‘लिव-इन’ साथी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने महिला का गला अपनी कोहनी से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वीरेंद्र (35) के रूप में हुई है, जो इतना नशे में था कि वह महिला के शव को कथित तौर पर ठिकाने लगाने के इरादे से अपनी कार तक ले जाने में कामयाब रहा, लेकिन गाड़ी चलाने में असमर्थ था और घर लौट आया।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह एक पड़ोसी से पीसीआर कॉल आई, जिसने देखा कि महिला का शव कार के अंदर पड़ा है, जबकि आरोपी घर में सो रहा था। अधिकारी ने कहा, "विवाहित और बच्चों वाला वीरेंद्र पिछले दो साल से महिला के साथ रह रहा था।

महिला के पास पहले पालम में एक घर था, जिसे उन्होंने बेच दिया और उस पैसे से वीरेंद्र ने अगस्त में छावला में अपने नाम से तीन मंजिला घर खरीदा।" अधिकारी ने बताया कि बिक्री से मिले 21 लाख रुपये बचे थे जो वीरेंद्र के पास ही थे, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 25 और 26 नवंबर की रात को कथित तौर पर दोनों शराब पी रहे थे, तभी झगड़ा हो गया।

एक बस कंपनी में काम करने वाले वीरेंद्र ने झगड़े के दौरान कथित तौर पर महिला का गला अपनी कोहनी से दबाकर घोंट दिया। उसकी हत्या करने के बाद वीरेंद्र ने अपने दो दोस्तों, जिनमें एक पुरुष और एक महिला थी, को बुलाया, जिन्होंने कथित तौर पर शव को कार तक ले जाने में उसकी मदद की।

कुछ ही देर बाद आरोपी के दोस्त वहां से चले गए। वीरेंद्र ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए गाड़ी चलाने की कोशिश की। लेकिन नशे की वजह से वह लगभग 100 मीटर से आगे नहीं जा सका और घर लौट आया। लाश को कार में छोड़कर वह घर आ गया, फिर से शराब पी और सो गया।

सुबह करीब नौ बजे एक पड़ोसी ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जो उस समय सो रहा था। अधिकारी ने बताया कि उसके साथियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली