लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने ED कस्टडी को 10 सितंबर तक बढ़ाया

By सुमित राय | Updated: September 7, 2020 14:16 IST

दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक हिंसा में आरोपी आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की ईडी की रिमांड कोर्ट ने 10 सितंबर तक बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन की ईडी की रिमांड 10 सितंबर तक बढ़ा दी।ताहिर हुसैन को धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसे कई अन्य अपराधों के लिए भी गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को सोमवार को अदालत से राहत नहीं मिली और कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन की प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की रिमांड 10 सितंबर तक बढ़ा दी।

बता दें कि दिल्ली हिंसा मामले में विदेशी फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को हिरासत में लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा था। ताहिर हुसैन को धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसे कई अन्य अपराधों के लिए भी गिरफ्तार किया है।

कोर्ट में ताहिर हुसैन के वकील केके मनन ने ईडी की दोबारा रिमांड बढ़ाने की याचिका का विरोध करते हुए पूर्व के कई आदेशों का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। वहीं ईडी की तरफ से पेश वकील अमित महाजन और अधिवक्ता नवीन कुमार माट्टा ने कहा कि ताहिर हुसैन ने जालसाजी कर मोटी रकम अपने खाते में स्थानान्तरित कराई है और इसकी जांच की जानी जरूरी है।

टॅग्स :ताहिर हुसैनआम आदमी पार्टीदिल्ली हिंसादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़