लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः भारतीय थल सेना का अधिकारी बताकर सीआईएसएफ कांस्टेबल से बलात्कार, बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये ठगे, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 22:07 IST

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और कम से कम 30 अन्य लोगों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल पीड़िता ने शिकायत में कहा कि विवाह संबंधी वेबसाइट के माध्यम से संपर्क में आई।रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना ली और उसी के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

नई दिल्लीः दिल्ली में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय थल सेना का अधिकारी बताकर शादी करने के बहाने कथित तौर पर अर्धसैनिक बल की एक कर्मी से बलात्कार किया और उसके संबंधी को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और कम से कम 30 अन्य लोगों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कांस्टेबल पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विवाह संबंधी वेबसाइट के माध्यम से कुमार के संपर्क में आई। कुमार ने उसे बताया था कि वह भारतीय थल सेना में सेवारत मेजर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। कुमार ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना ली और उसी के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि दिल्ली के बिंदापुर की पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बिहार में है, जिसके बाद वह उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची। लेकिन उसने अपने परिवार के सदस्यों और 30 से 40 अन्य लोगों के साथ पुलिस पर हमला कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई की।”

डीसीपी ने कहा, “तकनीकी निगरानी के आधार पर, पता चला कि वह हजारीबाग में है। एक सितंबर को जब हमारी अपराध शाखा की टीम वहां पहुंची, तो आरोपी ने फिर से वही चाल चली। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद 30-40 लोग वहां जमा हो गए।

उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद से कुमार को पकड़ लिया गया।” डीसीपी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की थी, क्योंकि वह दिल्ली और बिहार में तीन अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। अदालत ने उसे अपराधी घोषित कर रखा था।

महिला की शिकायत के आधार पर, कुमार पर द्वारका के बिंदापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 , 506 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कुमार बिहार के अरवल जिले का मूल निवासी है। वह साइंस ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...