लाइव न्यूज़ :

कैब में बैठी महिला वकील को देख अश्लील हरकते करने लगा दिल्ली का ड्राइवर, जानें उसके बाद क्या हुआ?

By भाषा | Updated: February 15, 2020 09:31 IST

बुधवार को दिल्ली मेट्रो में भी एक ऐसी ही घटना हुई। दिल्ली की एक महिला ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में एक शख्स ने उससे छेड़छाड़ की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।  

Open in App
ठळक मुद्देअधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम में एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को शुक्रवार (14 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो में भी छेड़छाड़ की घटना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  की एक महिला ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।  महिला ने कई ट्वीट कर यह दावा किया कि बुधवार की रात जब वह मेट्रो ट्रेन से गुड़गांव लौट रही थी तो उसके सामने एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। उसने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आदमी की एक तस्वीर भी साझा की।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने महिला के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं और उन्होंने उसे सलाह दी कि यात्रियों को तुरंत ऐसे मामले की रिपोर्ट डीएमआरसी, सीआईएसएफ हेल्पलाइन पर करनी चाहिए और मेट्रो अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी