लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: नये रजिस्टर से पुलिस का खुलासा, 'मृत पिता के आदेश' पर ललित ने लिखी थी मौत की दास्तान

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 4, 2018 05:16 IST

दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मामले में पुलिस को अंधविश्वास संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज मिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाईः दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर स्थित उस घर से कुछ रजिस्टर जब्त किए। इनके आधार पर पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात घटी घटना की पटकथा ललित ने लिखी थी। ललित ने अपने मृत पिता के आदेश पर 11 लोगों की मौत की स्क्रिप्ट लिखी है। मी‌डिया को दिए गए एक बयान में दिल्‍ली पुलिस के एक अफसर ने कहा, 'ललित अपने सभी धार्मिक अनुष्ठानों का एक अलग नोट्स ‌लिखता था। ये नोट्स हमें अभी मिल हैं। ललित इन नोट्स में लिखता कि ये सारे काम ऊपर से आदेश हैं। उसने कई जगहों पर यह भी लिखा है कि उसके सपने में उसके मृत पिता आते और आदेश देते। वे ललित को प्रॉपर्टी, बिजनेस और परिवार से संबंधित बातों को लेकर कई आदेश देते।'

बुराड़ी मामले को लेकर गढ़ी जा रही कहानियां झूठी है: परिवार

हालांकि इन सब के उलट परिवार पुलिस की थ्योरी को गलत ठहरा रहा है। बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर गढ़ी जा रही विभिन्न कहानियों को परिवार के सदस्यों ने खारिज करते हुए उन्हें ‘‘झूठा और आधारहीन ’’ बताया है। 

परिवार ने दावा किया कि इस तरह की अनुमानित कहानी में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया केवल ‘‘ उनकी छवि कलंकित ’’ करने का प्रयास कर रहा है। परिवार की बड़ी पुत्रवधू ने एक समाचार चैनल से कहा कि उन्हें ‘‘ काला जादू में शामिल एक धार्मिक परिवार के रूप में दिखाया जा रहा है। ’’ 

पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ राजस्थान में रह रही कमलेश ने कहा ,‘‘यदि वहां कुछ ऐसा होता तो मुझे पता होता क्योंकि मैं उस परिवार की बड़ी बहू हूं। ये सब अफवाहें है। हर कोई सब कुछ को 11 से जोड़ रहा है , 11 पाइप या 11 खिड़की। ये सब झूठ है। ’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘लोग परिवार का समर्थन करने के बजाय इस तरह की अफवाहें फैला रहे है। मैं यहां 11 जून को थी। ’’ उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 जून को मृत मिली परिवार की एक सदस्य प्रियंका की सगाई में वह शामिल हुई थी और इसके बाद से सब कुछ ठीक था। ’’ 

बुराड़ी केस: 26 जून को ही लिख दी गई थी 11 मौतों की स्क्रिप्ट, जानें किन सवालों को खोज रही पुलिस

पुलिस ने अपने दस्तावेजों में लिखे गलत नाम, राजस्‍थान का राजपूत हैं ललित-भुवनेशपुलिस ने अपने दस्तावेजों में मृत परिवार को भाटिया परिवार बताया। जबकि यह राजस्‍थान का रहने वाला राजपूत परिवार है, जो अपना सरनेम सिंह लगता है। ललित के भतीजे के अनुसार, हमारे बुआ प्रतिभा की शादी भाटिया परिवार में हुई थी। वे और उनकी बेटी प्र‌ियंका ही भाटिया हैं। मेरे काका और हम लोग राजस्‍थान के राजपूत हैं। हम भाटिया नहीं है।

इत्तेफाक या साजिश: 11 शव, 11 खिड़कियां, 11 पाइप, जानें क्या है बुराड़ी कांड से जुड़े 11 का ऐंगल

मृत परिवार का हुआ चौथा, राजस्‍‌थान में विसर्जित होंगी अस्थियां

मंगलवार को बुराड़ी में 11 लोगों के मृत परिवार का चौथा हुआ। ललित के भतीजे का कहना है कि वे परिवार की अस्थियां लेकर राजस्‍‌थान जाएंगे विसर्जन के लिए जाएंगे।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :बुराड़ी कांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्टCRIME: ख्याला डबल मर्डर केस में सनसनी, घर बैठे ऐप से मंगाया मौत का हथियार

क्राइम अलर्टDelhi: एक कार, तीन लाश..., पीरगढ़ी डेथ केस में तंत्र-मंत्र का एंगल! पुलिस जांच में नया खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

क्राइम अलर्टDelhi Crime: शास्त्री पार्क इलाके में गोली मारकर युवक की हत्या, गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा दावों पर उठे सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना