लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आर्मी के मेजर ने नौकरानी से किया बलात्कार, कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज

By भारती द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 19:25 IST

पीड़िता ने जुलाई में दिल्ली कैंट थाने में मेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद 25 सितंबर 2018 को मेजर के खिलाफ एफआईआर किया गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबर: दिल्ली के कैंट इलाके में रहने वाले आर्मी के एक मेजर पर नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी मेजर गौरव पर केस दर्ज कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 12 जुलाई की है। पीड़िता और उसका पति दोनों ही मेजर के घर पर काम करते हैं। दोनों पति-पत्नी कैंट में बने सर्वेंंट क्वार्टर में रहते थे। 12 जुलाई को मेजर ने काम के बहाने मेड को अपने घर बुलाया। मेजर के बुलाने पर दोनों पति-पत्नी साथ पहुंचे, फिर आरोपी मेजर किसी काम के बहाने मेड के पति को बाहर भेज दिया और फिर उसके साथ रेप किया। 

मेजर जब रेप की घटना को अंजाम दे रहा था, तभी महिला का पति वापस आ गया। सबकुछ अपनी आंखों से देखने के बाद उसके और मेजर के बीच लड़ाई हुई। उस दौरान मेजर ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी के वापस घर भेज दिया और उस रात के बाद से वो मेजर के साथ उसके घर पर ही रह रहा था।उस घटना के कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई। उसके पति की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन महिला ने मौत को आत्महत्या मनाने से इंकार किया है। उसने अपने पति की मौत को लेकर शक जताया है।वो अपनी पति की मौत का आरोप मेजर पर लगा रही है।

पीड़िता ने जुलाई में दिल्ली कैंट थाने में मेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद 25 सितंबर 2018 को मेजर के खिलाफ एफआईआर किया गया है। पुलिस ने धारा 376/354/506/323/34 के तहत मेजर गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। महिला का दो साल बेटा भी है। पति की मौत के बाद से महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदार के यहां रहने चली गई है। 

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज