लाइव न्यूज़ :

Delhi: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पार्किंग विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा; 2 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 8, 2025 10:00 IST

Delhi Crime: बताया जा रहा है कि बहस के दौरान आसिफ कुरैशी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App

Delhi Crime: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेर भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर एक्ट्रेस के भाई का कत्ल किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे निज़ामुद्दीन के जंगपुरा भोगल लेन में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आसिफ और दो लोगों के बीच उसके घर के मुख्य द्वार के सामने दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद, आसिफ को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ की पत्नी और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मामूली बात पर उस पर बेरहमी से हमला किया।

आसिफ की पत्नी साइनाज कुरैशी ने भी पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले भी इसी पार्किंग विवाद को लेकर उससे झगड़ा किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब आसिफ काम से लौटा, तो उसने पड़ोसी का दोपहिया वाहन घर के मुख्य द्वार के सामने खड़ा देखा, जिसके बाद उसने उसे वहाँ से हटाने के लिए कहा।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि मौके से गाड़ी हटाने के बजाय, पड़ोसियों ने आसिफ को गालियाँ देनी शुरू कर दीं और फिर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाशी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जाँच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमहुमा क़ुरैशीहत्यादिल्ली पुलिसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट