लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सात साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग आठ-दस दिनों से कर रहा था यौन उत्पीड़न, मां ने थाने में बताया वाक्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 15:24 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने आई थी। बच्ची की मां के अनुसार, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी ने शिकायत की थी कि उसका पड़ोसी पिछले आठ-दस दिनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी व्यक्ति (60) पीड़िता का पड़ोसी है और गिरफ्तार कर लिया गया है।पड़ोसी पिछले आठ-दस दिनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।रात के करीब साढ़े दस बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सात-वर्षीया बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति (60) पीड़िता का पड़ोसी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने आई थी। बच्ची की मां के अनुसार, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी ने शिकायत की थी कि उसका पड़ोसी पिछले आठ-दस दिनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की मां के हवाले से बताया, आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर किशोरी के कपड़े उतार दिए और उसके निजी अंगों को छुआ और जब लड़की ने अपनी मां को इसके बारे में बताया, तो वह (मां) आरोपी से भिड़ गई तथा उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। रात के करीब साढ़े दस बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि थाने में दर्ज महिला के बयान के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा-छह के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो