लाइव न्यूज़ :

स्कूटर चलाते हुए कई लड़कियों से छेड़छाड़, 31 वर्षीय सुरक्षा गार्ड कंगकन नाथ अरेस्ट, 15 दिन तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 16:29 IST

Delhi: पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कंगकन नाथ के रूप में हुई है, जो असम के नलबाड़ी का रहने वाला है और दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआत में सामने आया, जब युवती ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।सुरक्षा के लिए रखा गया था, लेकिन उसने बार-बार यौन अपराध किया।युवती ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्कूटर चलाते हुए कई लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी 31 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए 15 दिन तक 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और दिल्ली परिवहन विभाग के डेढ़ लाख से अधिक स्कूटरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कंगकन नाथ के रूप में हुई है, जो असम के नलबाड़ी का रहने वाला है और दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने एक बयान में कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि नाथ को पेशेवर रूप से सुरक्षा गार्ड की भूमिका में लोगों की सुरक्षा के लिए रखा गया था, लेकिन उसने बार-बार यौन अपराध किया।’’ पुलिस ने बताया कि यह मामला इस महीने की शुरुआत में सामने आया, जब युवती ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात स्कूटर सवार ने दो दिन के भीतर दो बार रास्ते में चलते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की के बयान के आधार पर दो सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी ने कहा, “शुरुआत में घटनास्थल से कोई सुराग नहीं मिला। डेढ़ लाख से अधिक स्कूटरों के परिवहन विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण कर एक स्कूटर को चिह्नित किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों ने मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, सिविल लाइंस, आदर्श नगर और भारत नगर क्षेत्रों में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक और पीड़िता सामने आई और आरोपी के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी, हालांकि सामाजिक कलंक के कारण कई अन्य पीड़िताएं सामने नहीं आईं। तकनीकी और अन्य जांच के बाद नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने कहा, “पूछताछ के दौरान उसने शुरुआत में इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत दिखाए जाने पर अपराध कबूल कर लिया।” पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटर उसके नियोक्ता के नाम पर पंजीकृत है, और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया