लाइव न्यूज़ :

बिहार में पूर्वोत्तर राज्यों से एके-47 जैसी घातक हथियारों की बड़े पैमाने पर हो रही है तस्करी, NIA रैकेट के भंडाफोड़ में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2025 16:59 IST

म्यांमार के रास्ते इनकी बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है, जिनकी वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण के अलावा अन्य जिलों में खरीब-बिक्री हो रही। इन्हीं जिलों में बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया। बिहार पुलिस की जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Open in App

पटना: बिहार में हथियारों की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। ऐसे में बिहार पुलिस और एनआईए की संयुक्त जांच में सामने आया है कि पूर्वोत्तर राज्यों से एके-47 जैसी घातक हथियारों की बड़े पैमाने पर तस्करी बिहार में हो रही है, नागालैंड इनमें टॉप पर है। बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि पूर्वोत्तर राज्यों से बिहार में सबसे ज्यादा एके-47 की सप्लाई की जा रही है। खासकर नागालैंड से हथियार मंगाए जा रहे हैं। इसमें म्यांमार के रास्ते इनकी बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है, जिनकी वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण के अलावा अन्य जिलों में खरीब-बिक्री हो रही। इन्हीं जिलों में बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया। बिहार पुलिस की जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दरअसल, मई 2024 में मुजफ्फरपुर से दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद इस बड़े नेटवर्क से पर्दा उठा था। इस मामले में जांच की कमान एनआईए को सौंपी गई थी। जिसके बाद नागालैंड से मंजूर खान को पकड़ा गया था। चार आरोपितों पर चार्जशीट भी दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि विकास ने गोपालगंज के अहमद अंसारी से यह हथियार खरीदा था जो नागालैंड के दीमापुर से सप्लाई होता था। तीन दिन बाद अंसारी को दीमापुर से पकड़ा गया, उसके पास मोबाइल और वॉकी-टॉकी भी मिले। 

एनआईए ने अगस्त 2024 में केस अपने हाथ में लिया और हाल ही में 29 अगस्त को मंजूर खान उर्फ बाबू भाई को गिरफ्तार किया। मंजूर विकास का करीबी था जो नागालैंड से एके-47 और गोलियों की तस्करी में मुख्य सूत्रधार था। एनआईए के अनुसार, ये हथियार म्यांमार के रास्ते आते हैं, जहां एके-47 महज 17 हजार रुपये में मिल जाती है, लेकिन बिहार पहुंचने पर 7 लाख तक बिकती है। वहीं, अप्रैल में बिहार एसटीएफ ने भोजपुर के आरा में कुख्यात बुटन चौधरी के घर पर छापा मारा, जहां से एक एके-47 के साथ हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। 

इसी जिले के शाहपुर नगर में 13 जुलाई को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अपराधियों पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और अंकित कुमार को पकड़ा गया। उनके घरों से एक लोडेड एके-47, देसी बंदूकें, पिस्टल, रिवॉल्वर, 76 कारतूस, पांच मैगजीन और तीन फोन जब्त किए गए थे। पंकज जमीन के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है, लेकिन दोनों का अंतरराज्यीय गिरोह से कनेक्शन संदिग्ध है। पुलिस को शक है कि ये हथियार भी नागालैंड के ही रूट से आए थे। 

पूर्वी चंपारण और वैशाली में भी ऐसी खरीद-फरोख्त की खबरें मिल रही हैं। यह खुलासा होने के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था के लिए चेतावनी के रूप में देखा जाने लगा है। एनआईए की जांच जारी है, जिसमें चीन और म्यांमार के रूट की गहराई से हड़ताल हो रही है। हथियार तस्करों का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना है। 

बिहार पुलिस ने अब सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। लेकिन जानकारों का कहना है कि पूर्वोत्तर से आने वाले रूट को पूरी तरह सील करना चुनौतीपूर्ण है। अगर यह नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया तभी अपराध दर में कमी आ सकती है। फिलहाल, जांच एजेंसियां अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हैं। इस संबंध में एडीजी(कानून-व्यवस्था) पंकज दराद ने कहा कि पुलिस की पैनी नजर है। तस्करी के मामले में लगातार खुलासे किए जा रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली