लाइव न्यूज़ :

Danapur Court: दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में कैदी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2023 16:52 IST

Danapur Court: परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था।अपराधियों ने इस दौरान छोटे सरकार को पांच से छह गोली मारी है।

Danapur Court: बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से पुलिस का भी खौफ अब समाप्त होता नजर आ रहा है। यही कारण है कि आज दानापुर कोर्ट में पुलिस सुरक्षा में पेशी के लिए लाए गए बंदी छोटे सरकार की दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अपराधियों ने इस दौरान छोटे सरकार को पांच से छह गोली मारी है। हत्या की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने गोली मारने वाले दो अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली के शिकार हुए छोटे सरकार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई मामले दर्ज थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हत्या पर इलाके के लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए