लाइव न्यूज़ :

दानापुरः हथियार के बल पर पति के सामने महिला डांसर से 3 ने किया सामूहिक रेप, शादी समारोह में डांस करने के लिए पहुंची थी पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2025 15:29 IST

Danapur: घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे पति के साथ एक शादी समारोह में डांस करने के लिए पहुंची थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।पुलिस फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Danapur:बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में आई महिला डांसर के साथ उसके पति के सामने हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि घटना शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर दियारा की है। यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला डांसर रात के वक्त अपने पति के साथ एक शादी समारोह में डांस करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह में करीब 4 बजे दोनों अपने घर लौट रहे थे कि इसी बीच शंकरपुर गांव के तीन युवकों मनोज कुमार(19), मनीष कुमार(25) और नागेन्द्र कुमार(38) ने मदद के बहाने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कही।

इसी दौरान गांव से बाहर मक्के के खेतों के पास स्थित एक फूस की झोपड़ी के पास तीनों आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर धमकाते हुए पति के सामने ही महिला डांसर के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।

शाहपुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दो आरोपियों, मनोज कुमार और मनीष कुमार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नागेन्द्र कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप