लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज के आश्रम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मिलीं संदिग्ध चीजें, पीड़िता ने बताया कहां हुआ था रेप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2018 11:03 IST

25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।वहीं, पुलिस आरोपी पर शिकंजा कसती जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून:  25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज  अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।वहीं, पुलिस आरोपी पर शिकंजा कसती जा रही है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने दाती महाराज के राजस्थान में स्थित आश्रम पर छापेमारी की है।

खबर के मुताबिक पुलिस को अपनी इस छापेमारी के दौरान कई अहम चीजें मिली हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आश्रम के 6 कमरों से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद की हैं। इस छापेमारी के दौरान पीड़िता और उसके पिता भी मौजूद थे। इस दौरना पीड़िता ने उस जगह को भी पहचाना जहां उसके साथ रेप हुआ था। इस बीच दाती महाराज पाली स्थित आश्रम से भी गायब मिले। 

यहां करीब  चार घंटे तक पुलिस का सर्च ऑपरेशन चला है। इस दौरान आरोपी के सेवादारों से भी पूछताछ का गई है। पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की उनमें वो लड़कियां भी थीं, जो कुछ साल पहले पीड़िता के साथ ही इस आश्रम में रहती थीं। प्राप्ता जानकारी के मुताबिक इन कमरों में से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया है। इतना ही नहीं इस बात को दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल पुलिस कमिश्नर आरआर उपाध्याय ने कहा है किहमने पूरे आश्रम की छानबीन की और कुछ चीजें जब्त की हैं. हमने आश्रम मैनेजमेंट से सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग मांगी है।

जानें क्या है मामला

पीड़िता ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है, लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गयी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी, लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गयी थी।

युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है।वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

टॅग्स :रेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी