लाइव न्यूज़ :

नोएडा में साइबर चोरों ने इस बैंक से उड़ाए ₹16.5 करोड़

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2024 21:22 IST

साइबर अपराधियों ने मैनेजर के लॉगिन क्रेडेंशियल को हैक करके बैंक के रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट या आरटीजीएस चैनल में प्रवेश किया और 16 जून से 20 जून के बीच 16.5 करोड़ रुपये उड़ा लिए। 

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर चोरी में, नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा के सर्वर को हैक करके 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली गईसाइबर चोरों द्वारा पैसे 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गएबैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली: एक बड़ी साइबर चोरी में, नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा के सर्वर को हैक करके 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली गई और पैसे 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। साइबर अपराधियों ने मैनेजर के लॉगिन क्रेडेंशियल को हैक करके बैंक के रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट या आरटीजीएस चैनल में प्रवेश किया और 16 जून से 20 जून के बीच 16.5 करोड़ रुपये उड़ा लिए। 

बैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में कहा कि जून के बैलेंस शीट का मिलान किया जा रहा था, तभी चोरी का पता चला। शिकायत में कहा गया है कि 17 जून को आरटीजीएस के नियमित ऑडिट के दौरान बैलेंस शीट में 3,60,94,020 रुपये कम पाए गए, धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे कई दिनों तक बैलेंस शीट का मिलान नहीं कर सके।

एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने मीडिया को बताया, "नैनीताल बैंक के आईटी मैनेजर ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मैनेजर के क्रेडेंशियल और बैंक के सर्वर को हैक करके करीब 16.5 करोड़ रुपये निकाले गए। यह 16 जून से 20 जून के बीच हुआ। पैसे 89 खातों में ट्रांसफर किए गए। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।"

टॅग्स :नॉएडाBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना