लाइव न्यूज़ :

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती देने लगे हैं अपराधी, वीडियो जारी कर कहा- यादव हैं भाई, डरने वाले नहीं, दम हो तो गिरफ्तार कीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2024 15:33 IST

वैशाली के हाजीपुर में सरेआम हत्या करने के बाद अपराधी ने वीडियो बनाकर गुनाह कबूल करते हुए कहा कि यादव हैं भाई, डरने वाले नहीं, दम हो तो गिरफ्तार कीजिए।

Open in App

पटना:बिहार में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे अब पुलिस को भी खुली चुनौती देने लगे हैं। इसी कड़ी में वैशाली के हाजीपुर में सरेआम हत्या करने के बाद अपराधी ने वीडियो बनाकर गुनाह कबूल करते हुए कहा कि यादव हैं भाई, डरने वाले नहीं, दम हो तो गिरफ्तार कीजिए। परिवार को क्यों परेशान कर रहे हैं। हत्या मैंने की है परिवार वालों का कोई लेना देना नहीं है। 

उसने कहा है कि मेरे आलावा परिवार में किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तक नहीं है और ना ही कोई लड़ाई झगड़ा करता है। फिर उन्हें पुलिस परेशान क्यों कर रही है? दरअसल, वैशाली जिले के चकमकरण में अपराधियों ने सरेआम बाजार खींचकर अमरजीत नाम के छात्र को गोलियों से छलनी कर दिया था। पूरी वारदात कमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया, उसके बाद ताबड़तोड़ उनके घर पर छापेमारी की। 

छापे की खबर मिलते ही अपराधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर पुलिस को खुद की गिरफ्तारी करने की चुनौती। वहीं, इस मामले में वैशाली के एसएसपी ने कहा कि वीडियो वायरल करने के लिए कोई कुछ भी बोल दे। मगर, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह एक मामला अभी सुर्खियों में है हीं कि नालंदा में जदयू नेता के द्वारा पुलिस को हड़काने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो 11 जून की रात्रि सवा 9 बजकर 15 मिनट का है। जदयू नेता वर्तमान में नालंदा के व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत हैं। वायरल वीडियो में जदयू नेता कह रहें हैं कि उनसे बड़ा गुंडा इस शहर में कोई नहीं है। इतना ही नहीं वह पुलिस को यह निर्देश भी दे रहे हैं कि जो उनके सामने (भतीजा) बोल रहा है। उसे पकड़ कर थाना ले जाएं। इतना ही नहीं जब पुलिस जांच कर रही होती है तो उसी क्रम में विजयकांत पुलिस पर अपना पावर का रोब दिखाते हैं। जब महिला कांस्टेबल विजयकांत को शांत रहने के लिए कहती है तो विजयकांत पुलिस को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हमको आप पहचानते हैं क्या? डायरेक्ट सीएम हैं। 

इसके बाद विजयकांत अपने ऊपर वाले पॉकेट से आई कार्ड निकाल कर महिला कांस्टेबल को दिखाता है। महिला कांस्टेबल उनसे आराम से बात करने का अनुरोध करती है। जदयू नेता ने वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री जी का काम करते हैं। मुख्यमंत्री जी का यह कहना है कि पूरा बिहार सीएम है। मैं भी नीतीश कुमार, यह एक डायलॉग है। हम लोग इसी पर काम कर रहे हैं क्योंकि हम लोग मुख्यमंत्री जी का डिजिटल कैंपेन चलाते हैं। आईटी सेल का मैं संयोजक हूं। बिहार का हाल यह है। एक ओर अपराधी मस्त हैं तो पुलिस पस्त है।

टॅग्स :Bihar PoliceआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये