लाइव न्यूज़ :

कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा का एनकाउंटर, हत्या और लूट के कई केस, बिहार, झारखंड और बंगाल का मोस्ट वांटेड

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2025 17:53 IST

राजधानी पटना में भी आरोपी पर हत्या और लूट के कई अपराधिक मामले हैं। पुलिस को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी काफी लंबे समय से अपराध का पर्याय बना हुआ था और बिहार पुलिस की टेंशन बढ़ा रहा था।पटना पुलिस फुलवारीशरीफ स्थित एक साथी के ठिकाने पर लेकर गई।पुलिस का हथियार छीनकर फरार होने की कोशिश करने लगा।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में रोशन शर्मा के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली से घायल होने के कारण रोशन शर्मा को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम और रोशन शर्मा के बीच मुठभेड़ फुलवारी शरीफ में हुई। सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर से पूरा इलाका दहल गया। कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा जहानाबाद का रहने वाला है। आरोपी काफी लंबे समय से अपराध का पर्याय बना हुआ था और बिहार पुलिस की टेंशन बढ़ा रहा था।

राजधानी पटना में भी आरोपी पर हत्या और लूट के कई अपराधिक मामले हैं। पुलिस को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी। बताया जाता है कि बिहार, झारखंड और बंगाल का मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा को जहानाबाद से गिरफ्तार कर पटना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पटना पुलिस उसे फुलवारीशरीफ स्थित उसके एक साथी के ठिकाने पर लेकर गई,

जहां वह पुलिस का हथियार छीनकर फरार होने की कोशिश करने लगा। भागने के प्रयास में पुलिस ने रौशन शर्मा के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत फुलवारीशरीफ अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रौशन शर्मा के खिलाफ बस स्टैंड पर गोलीबारी, हत्या और अन्य कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर कई हथियार सर्किट बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधों में होता था।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपने एक साथी के बारे में बताया गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु उक्त अभियुक्त को साथ लेकर पुलिस टीम छापामारी करने जा रही थी इसी क्रम में फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत ग्राम कुरकुरी के पास अभियुक्त लघुशंका के लिए उतरा था, तभी अभियुक्त द्वारा सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किया गया और भागने लगे,

पुलिस द्वारा इनको रोका गया पर ये नहीं रुके, जिसके बाद पुलिस द्वारा निरुद्ध करने हेतु फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। एसएसपी के अनुसार, रौशन शर्मा बिहार, झारखंड और बंगाल में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क का हिस्सा है और लंबे समय से फरार था।

अंतरराज्यीय स्तर पर दर्जनों मामलों में वांटेड इस अपराधी को पकड़ना पटना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त वर्ष 2004 से ही सक्रिय रहा है, पटना जिलान्तर्गत कई चर्चित घटनाओं में वांछित रहा है बस स्टैंड में हुई फायरिंग तथा कृपाशंकर हत्याकांड में भी यह संलिप्त रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनापश्चिम बंगालझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास