लाइव न्यूज़ :

New Delhi Woman Rape: बेटे की मौजूदगी में मां से बलात्कार, हवस का भूखा भेड़िया निकला रिक्शा चालक

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 18:16 IST

New Delhi Woman Rape: नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार 26 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सदर बाजार जाने के लिए निकली थी महिला पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इससे पहले वह ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है

New Delhi Woman Rape: राजधानी दिल्ली में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ अपने पति को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जाती है। पति को ट्रेन में बिठाकर वह बाहर निकलती है। इस दौरान वह सोचती है कि जब इतनी दूर आई है तो कुछ खरीददारी कर लेनी चाहिए।

वह, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली सदर बाजार जाने के लिए रिक्शा करती है। रास्ते में रिक्शा चालक महिला को पीने का पानी ऑफर करता है। महिला पानी पी लेती है और बेसुध हो जाती है। रिक्शा चालक महिला और उसके तीन साल के बेटे को सुनसान जगह पर ले जाता है। यहां वह उसके बेटे के सामने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करता है। महिला को जब होश आता है और जब उसका विरोध करती है तो वह उसके सिर पर वार करता है।

महिला फिर बेसुध हो जाती है और मौके से आरोपी फरार हो जाता है। इस मामले में नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, उन्हें 26 मई को पीसीआर पर लूटपाट की सूचना मिली। जब पुलिस गीता कॉलोनी के फ्लाइओवर पर पहुंची तो पाया कि एक महिला तीन साल के बच्चे के साथ घायल अवस्था में है।

महिला बिहार के अररिया की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 26 मई को अपने पति को छोड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गई थी। जब उनके पति की ट्रेन स्टेशन से छूट गई तो वह शाम 6.30 बजे स्टेशन के बाहर निकली। उसने सदर बाजार जाने के लिए रिक्शा ली। रिक्शा चालक ने उसे पानी ऑफर किया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बलात्कार किया। पीड़िता के पास से 3 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी आरोपी ने छीन लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 308, 328, 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। आखिरकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी एलएनजेपी अस्पताल के पास बसी झुग्गियों में रहता है। पुलिस को आरोपी के पास से रिक्शा, और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इससे पहले वह ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

टॅग्स :रेपसेक्स रैकेटदिल्ली पुलिसक्राइमनई दिल्ली रेलवे स्टेशनSadar Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?