लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, लड़कियों का अपहरण कर धकेलता था जिस्मफरोशी के धंधे में

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2021 19:13 IST

बिहार में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसमें सरगना की मदद खुद उसका परिवार करता था...

Open in App
ठळक मुद्देबेतिया जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड।लड़कियों को बेहोश कर कई हाईप्रोफाइल ठिकानों पर पहुंचाता था सरगना।पत्नी समेत बेटी भी करती थी सरगना की मदद।

बिहार के बेतिया जिले में एक ऐसे सेक्स रैकेट का चलाने वाले बडा सरगना का खुलासा हुआ है, जो सेक्स रैकेट चलाने के लिए महिलाओं और लडकियों का अपहरण करता था, जिसके बाद धंधा करता था. 

सेक्स रैकेट में परिवार वालों का सहयोग

ये सरगना लड़कियों को बेहोश कर कई हाईप्रोफाइल ठिकानों पर पहुंचाता था. इसमें वह अपनी पत्नी, बेटी और दामाद का भी सहयोग लेता था. बेतिया पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन उसकी पत्नी, बेटी और दामाद फरार हैं. 

30 सालों से चल रहा रैकेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट चलाने वाले का नाम सुरेश गिरी है और वह पिछले 30 सालों से सेक्स रैकेट चला रहा था. जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया टांड का रहने वाला सुरेश गिरी सेक्स रैकेट में अपनी पत्नी, बेटी और दामाद को भी शामिल किया था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन उसकी पत्नी और बेटी फरार चल रही है. दोनों के गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट से निर्गत है. पुलिस ने कहा कि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर इनकी चल-अचल संपति कुर्क की जाएगी. सुरेश के खिलाफ भागलपुर में भी केस दर्ज है. 

मां-बेटी का नशे में किया था अपहरण

बताया जाता है कि सेक्स रैकेट चलाने वाला सुरेश पांच साल पहले सहोदरा की एक मां-बेटी को नशा खिलाकर अपहरण किया था. लड़की और मां जब होश में आई तो खुद को पटना के एक बंद कमरे में पाई. सुरेश गिरी पीड़िता की मां को बैरिया लेकर चला गया. जबकि लडकी को पटना में रखा और उसने धमकी दिया करता था कि अगर भागने की कोशिश की तो तुम्हारी मां को मार देगा, जिसके बाद वह डर से देह व्यापार करती रही.

पिछले साल दिसंबर में जब सुरेश जब उस लडकी को बैरिया ले गया, तो पीड़िता ने अपनी मां से पूरी कहानी बताई. पीड़िता फिर सुरेश के साथ पटना आ गई, जबकि उसकी मां भागकर लौरिया आ गई. इसके बाद उसने एसपी को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया. लेकिन सुरेश की पत्नी और बेटी फरार चल रही है. अब कुर्की का आदेश मिला है. जल्द ही पुलिस कुर्की करने वाली है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला