लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: मासूम से गैंगरेप, 'डॉग' ने खोला हत्या का राज, तीसरी क्लास में पढ़ती थी छात्रा

By धीरज मिश्रा | Updated: July 11, 2024 13:18 IST

Andhra Pradesh: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आंध्र प्रदेश से आई है। यहां पर एक लड़की के साथ गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की की उम्र महज 8 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नाबालिग लड़कों ने पार्क में खेल रही 8 वर्षीय लड़की को निशाना बनायालड़के उसे सुनसान इलाके में ले गए, बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दीबाद में शव को नहर में फेंक दिया, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Andhra Pradesh: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आंध्र प्रदेश से आई है। यहां पर एक लड़की के साथ गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की की उम्र महज 8 साल है। नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत तीन लड़कों के द्वारा की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों की रूह कांप गई है। लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है।

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, नाबालिग लड़की के साथ उसी स्कूल के लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, शव को नहर में फेंक दिया। खबरों के अनुसार, लड़की स्कूल में तीसरी क्लास की छात्रा थी। वहीं. बलात्कार करने वाले लड़के उसी स्कूल में पढ़ते थे। 

पुलिस ने इस घटना के बारे में क्या बताया

पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में आठ वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन नाबालिग लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आगे बताया कि हत्या के बाद लड़कों ने सबूत मिटाने के लिए उसके शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता कक्षा 3 की छात्रा थी और 12 वर्षीय दो आरोपी छठी कक्षा में पढ़ते थे। तीसरा लड़का, जिसकी उम्र 13 वर्ष थी, कक्षा 7 में पढ़ता था। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना रविवार को पगिडयाला में हुई, लेकिन बुधवार को पुलिस द्वारा संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद ही यह बात सार्वजनिक हुई है।

बेटी के गायब होने का मामला हुआ था दर्ज

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत रविवार को दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि पार्क में खेल रही उनकी बेटी गायब हो गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। लेकिन, मुचुमरी पार्क में व्यापक खोजबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद, पुलिस लड़की का पता लगाने में असमर्थ रही।

फिर पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए एक कुत्ते को तैनात किया। कुत्ते के सुरागों के आधार पर पुलिस तीन नाबालिग लड़कों के घरों तक पहुंची। शुरुआती जांच के बाद लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, लड़कों ने कथित तौर पर छोटी लड़की के साथ बलात्कार और हत्या करने की बात कबूल की। उनके बयान के अनुसार, लड़कों ने लड़की को मुचुमरी पार्क के पास खेलते हुए देखा।

उन्होंने उसे खेलने के लिए अपने साथ चलने के लिए कहा और वह मान गई। इसके बाद, वे उसे मुचुमरी सिंचाई परियोजना के पास एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ मारपीट की। लड़की द्वारा अपने माता-पिता को हमले की सूचना देने के डर से, उन्होंने उसकी हत्या करने का फैसला किया। बाद में उन्होंने उसके शव को पास की नहर में फेंक दिया और घटनास्थल से भाग गए।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशक्राइमरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?