लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में रहस्यमयी मौत, माता-पिता समेत तीन बच्चों का घर में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या का शक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 12:19 IST

Ahmedabad Suicide Case: उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है।

Open in App

Ahmedabad Suicide Case: गुजरात के अहमदाबाद जिले में शनिवार देर रात एक दंपति और उनके तीन बच्चों के शव उनके घर से बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अहमदाबाद (ग्रामीण) ओम प्रकाश जाट ने बताया कि यह घटना बगोदरा गांव में हुई और पुलिस को इसकी सूचना देर रात करीब दो बजे मिली। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चों ने बगोदरा स्थित अपने किराए के मकान में जहर खाकर जान दे दी। व्यक्ति ऑटो-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था और परिवार द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।’’

बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विपुल वाघेला (32), उनकी पत्नी सोनल (26) और उनके बच्चों करीना (11), मयूर (8) और राजकुमारी (5) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :अहमदाबादआत्मघाती हमलागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी