लाइव न्यूज़ :

केरलः तलवार से हमला कर कांग्रेस नेता को उतारा मौत के घाट, माकपा पर लगा हत्या का आरोप

By IANS | Updated: February 13, 2018 14:59 IST

शोएब अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार को कन्नूर के पास मत्तनूर में एक भोजनालय के पास इंतजार कर रहा था कि चार शख्स कार में आए और दहशत फैलाने के लिए बम फेंके।

Open in App

कन्नूर (केरला), 13 फरवरी। कांग्रेस का कहना है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने बीती रात कांग्रेस के 32 वर्षीय कार्यकर्ता शोएब की हत्या कर दी। हालांकि, माकपा ने इस हत्या में अपनी भूमिका से इनकार किया है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में जिले में एकदिनी हड़ताल का आह्वान किया है, लेकिन इस दौरान वाहनों की आवाजाही जारी है।

पार्टी के मुताबिक, शोएब अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार (12 फरवरी) को कन्नूर के पास मत्तनूर में एक भोजनालय के पास इंतजार कर रहा था कि चार शख्स कार में आए और दहशत फैलाने के लिए बम फेंके। इसके बाद उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ता पर तलवार से हमला किया। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे हुई।

इस हमले में शोएब बुरी तरह से घायल हुआ, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। शोएब को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। कांग्रेस के मुताबिक, शोएब का जनवरी में छात्र राजनीति को लेकर माकपा के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हुआ था। 

कन्नूर जिले के कांग्रेस पार्टी प्रमुख सतीशन पचेनी ने कहा, "कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस पार्टी के एक क्लब पर भारी हमला हुआ था। माकपा नेतृत्व पार्टी नेताओं के बच्चों के इस बैठक में भाग लेने को लेकर खफा था। उन्होंने इस वजह से हमला किया, तब शोएब ने ही आगे आकर इस हमले को रोकने की कोशिश की थी। माकपा ने तभी उसे सार्वजनिक तौर पर धमकी दे दी थी कि उसकी जिंदगी के कुछ ही दिन रह गए हैं।"

पंचेनी ने कहा कि कुछ समय से मत्तनूर के पास एदायानूर में और उसके आसपास अजीब तरह की शांति छाई थी। माकपा कन्नूर जिले के सचिव पी. जयराजन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि माकपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कोई मुद्दा नहीं है। जयराजन ने कहा कि उन्हें मत्तनूर के माकपा नेताओं ने बताया कि उनका शोएब की हत्या में कोई हाथ नहीं है। हम देखेंगे क्या हुआ है और यदि हमारी पार्टी का कोई नेता इसमें शामिल पाया जाता है तो उपयुक्त कदम उठाया जाएगा, लेकिन हमें यह बताया गया है कि हमारी पार्टी की इस हत्या में कोई भूमिका नहीं है।

साल 2016 में पिनारई विजयन के पद संभालने के बाद से कन्नूर में यह 21वीं राजनीतिक हत्या है। विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि माकपा ने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के सफाए के लिए आतंक का रास्ता अख्तियार किया है। कन्नूर की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है और माकपा का हर चीज पर नियंत्रण है। वे अमानवीय तरीके से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त कर रहे हैं।

टॅग्स :हत्याकांडकांग्रेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज