लाइव न्यूज़ :

बिहार-झारखंड में सक्रिय कोयला माफिया नक्सलियों को करते हैं फंडिग, NIA को मिली जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2022 16:16 IST

नक्सलियों की छत्रछाया में कोयला माफिया कोयला की अवैध खनन का पूरा सिंडिकेट आसानी से चला रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार  केवल झारखंड में करीब 20 हजार करोड़ रुपए के अवैध कोयला कारोबार होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों की छत्रछाया में फलफूल रहा है कोयला के अवैध खनन का कारोबारझारखंड में लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का है अवैध कोयला कारोबार

पटना:बिहार और झारखंड के कई कोयला माफिया नक्सलियों को फंडिंग करते हैं। इसके साथ ही फंड जुटाने के लिए भाकपा-माओवादी कैडर और जेल में बंद नक्सलियों की भी मदद ली जा रही है. इसके लिए नक्सलियों से जुडे सहयोगी भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि नक्सलियों की छत्रछाया में कोयला माफिया कोयला की अवैध खनन का पूरा सिंडिकेट आसानी से चला रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार  केवल झारखंड में करीब 20 हजार करोड़ रुपए के अवैध कोयला कारोबार होता है।  बताया जाता है कि रोजाना आउटसोर्सिंग व विभागीय परियोजना से हजारों टन कोयला चोरी कर कोयला तस्कर साइकिल, बाइक, स्कूटर में लोड कर अवैध डिपों, भट्ठा व दामोदर नदी पार कर बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भी भेज रहे हैं। इस धंधे में कई बडे पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं, जिसमें पैसे की उगाही का बड़ा हिस्सा नक्सलियों के पास जाता है।

इसके अलावा बिहार और झारखंड के कई जिलों से नक्सलियों को कई लोग खासकर कुछ ठेकेदार भी इन्हें मदद करते हैं। इसके ऐवज में इन्हें ठेकेदारी का भी फायदा मिलता है। ऐसे कई लोग नक्सलियों को नियमित रूप से फंडिंग करते रहते हैं। इन लोगों के बारे में कई अहम जानकारी प्राप्त हुई है। 

सूत्रों के अनुसार एनआईए की जांच में यह पता चला है कि कुछ बड़े नक्सली नेता के परिजन फंड जुटाने और इसे नक्सलियों को देने में लगे हुए हैं। इस मामले में भी कुछ लोगों से पूछताछ की जा सकती है। वहीं, पुलिस की संलिप्तता से बडे पैमाने पर कोयला चोरी होने से बीसीसीएल को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नक्सली आंदोलन बिहार में काफी सिमट गया है, लेकिन पुराने दौर में बेहद संवेदनशील रहे कुछ जिलों से इसके टेरर फंडिंग के तार आज भी गहराई से जुडे हुए हैं। एनआईए की टीम ने जहानाबाद में सुखदेव नाम के एक व्यक्ति से कई घंटे तक पूछताछ की थी और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

कुछ अन्य लोगों के मोबाइल भी जब्त किये गये हैं। वहीं, सुखदेव के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं। इसमें टेरर फंडिंग के लेनदेन से जुड़े कई लोगों के नाम और नंबर भी सामने आये हैं। इसके आधार पर इस सिंडिकेट में शामिल बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिसा, आंध्रप्रदेश के कई नये लोगों के नाम भी सामने आये हैं।

इस मामले में इन सभी संदिग्धों से एनआइए जल्द ही पूछताछ कर सकती है या इनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। इस मोबाइल से कुछ ऐसे लोगों के भी नाम सामने आये हैं, जिनसे जेल में भी बात होती थी। जेल में बंद जिन कुछ लोगों के नाम सामने आये हैं, उनसे अलग से भी पूछताछ हो सकती है।

टॅग्स :कोयला की खदाननक्सलबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी