लाइव न्यूज़ :

सह यात्री ने महिला के साथ किया दुर्व्यवहार, चलती एयरलाइन में बदलनी पड़ी सीट, पढे़ं पूरी खबर..

By आकाश चौरसिया | Updated: February 4, 2024 11:33 IST

वैसे तो आए दिन हवाईजहाज में कोई न कोई मामला सामने आता ही है, लेकिन एक ऐसा मामला भी सामने आया, जहां आरोपी यात्री ने अपनी गलती पर महिला सह-यात्री से माफी मांग ली। फिर क्या था मामला रफा-दफा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसह यात्री ने महिला के साथ कर दी हरकतफिर, क्या था एयरलाइन के क्रू भा एक्शन में आयाबिना देरी किए आरोपी सह यात्री की सीट बदल दी

नई दिल्ली: वैसे तो आए दिन हवाईजहाज में कोई न कोई मामला सामने आता ही है, लेकिन एक ऐसा मामला भी सामने आया, जहां आरोपी यात्री ने अपनी गलती पर महिला सह-यात्री से माफी मांग ली। फिर क्या था मामला रफा-दफा हो गया। हुआ ये कि एक महिला यात्री ने सह यात्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी एयरलाइन के प्रवक्ता ने दी है। 

स्पाईसजेट एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, इसके बाद केबिन क्रू ने पुरुष यात्री की सीट को दूसरी जगह बदल दिया। यह घटना 31 जनवरी की है, जब स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 532 कोलकाता से बागडोरा की ओर जा रही थी। इस दौरान महिला यात्री को सह यात्री की हरकतों से दो चार होना पड़ा। इसके बाद उस महिला यात्री ने केबिन क्रू से इस बात की शिकायत की और तभी उन्होंने कार्रवाई करते हुए उनकी सीट बदल दी। केबिन क्रू ने इस स्थिति को संभालते हुए एक्शन लिया। इसे एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया।  

हालांकि, आरोपी सह यात्री इस बात से इनकार करते रहा कि ऐसा कुछ भी हुआ। एयरलाइन बागडोरा एयरपोर्ट पर उतरी तो सह यात्री ने अपने किए पर सीआईएसएप स्टाफ की मौजूदगी में महिला यात्री से माफी मांग ली, तो महिला ने कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई और गंतव्य की ओर चली गई।

बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, दोनों यात्रियों की सहायता की गई और स्पाइसजेट सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा आगमन क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारियों तक पहुंचा दिया। महिला यात्री ने सहयात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर आरोपी सहयात्री ने सीआईएसएफ स्टाफ की मौजूदगी में माफी मांगी। महिला यात्री बिना कोई लिखित शिकायत दर्ज कराए हवाईअड्डे से चली गई, जिससे स्पाइसजेट की आगे की जांच में बाधा उत्पन्न हुई।

प्रवक्ता ने कहा, "पूरी घटना के दौरान, हमारे केबिन क्रू ने सक्रिय रूप से महिला यात्री की सहायता की और उसके आराम और सुरक्षा को सुनिश्चित किया"।

टॅग्स :Airlines SpiceJetCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने