लाइव न्यूज़ :

दरवाजे पर खेल रही मूकबधिर 13 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर घर ले गया  70 साल के के बुजुर्ग कल्लू राजपूत, किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 14:15 IST

Chitrakoot: पहाड़ी थाना क्षेत्र में 13 साल की एक मूकबधिर लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग कल्लू राजपूत नामक व्यक्ति ने शनिवार की शाम बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपमा तिवारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम को हुई।बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

Chitrakoot: चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक 13 साल की किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र में 13 साल की एक मूकबधिर लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग कल्लू राजपूत नामक व्यक्ति ने शनिवार की शाम बलात्कार किया। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, पहाड़ी थाने की प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनुपमा तिवारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम को हुई। मूकबधिर लड़की अपने दरवाजे पर खेल रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला कल्लू राजपूत (70) उसे बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर रविवार को मामला दर्जकर सोमवार को मूकबधिर भाषा के विशेषज्ञ की मदद से अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया गया तथा उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रेम संबंधों को लेकर दो गुटों में संघर्ष, एक युवक की चाकू मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मुहल्ले में सोमवार देर रात एक लड़की से प्रेम संबंधों को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष में चाकू लगने से शिवा (20) और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो