लाइव न्यूज़ :

धमतरीः कहां हो भाई दरवाजा खोलो, आवाज देने पर नहीं खोला तो सीढ़ी लगाकर कमरे के रोशनदान से भीतर झांका तो उड़े होश, अंदर हालात देख सन्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 19:30 IST

Chhattisgarh: अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के रोशनदान से भीतर झांका।हितेश ने पहले लक्ष्मी की गला घोटकर हत्या कर दी तथा बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां बाप की वजह से मार दिया.. और मैं भी फांसी लगा रहा हूं।

Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले कथित तौर पर सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी साझा की है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी गांव में दीपावली की रात में हितेश उर्फ हिम्मत यादव (22) ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव (20) की हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हितेश के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हितेश ने फांसी लगाकर जान दे दी है तथा करीब ही उसकी पत्नी का शव भी मिला है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान बताया कि 20 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे लक्ष्मी अपने पति हितेश के साथ अपने घर के कमरे में सोने गई थी। अगली सुबह लगभग सात बजे, जब दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे तब हितेश के बड़े भाई गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के रोशनदान से भीतर झांका।

गितेश्वर ने देखा कि लक्ष्मी जमीन पर पड़ी थी तथा हितेश फंदे से लटक रहा था। अधिकारियों ने बताया कि परिजन जबतक दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुए तबतक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि हितेश ने पहले लक्ष्मी की गला घोटकर हत्या कर दी तथा बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि हितेश ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है, ‘‘मैं हिम्मत यादव, मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को मार दिया है... कारण कुछ नहीं बस मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां बाप की वजह से मार दिया.. और मैं भी फांसी लगा रहा हूं।’’ पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है कि हितेश का विवाह एक वर्ष पूर्व मोहंदी गांव की लक्ष्मी से हुआ था। विवाह के तीन माह बाद हितेश और उसकी पत्नी लक्ष्मी मोहंदी गांव में लक्ष्मी के पिता के घर पर ही रह रहे थे। दोनों 19 अक्टूबर की शाम में दीपावली मनाने के लिए हरदी गांव पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना