लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Sambhajinagar: ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुएं में गिरने से खेत में काम करने वाली 7 महिला मजदूरों की मौत और 3 को बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 18:07 IST

Chhatrapati Sambhajinagar: मृतकों की पहचान ताराबाई सतवाजी जाधव (35), ध्रुपता सतवाजी जाधव (18), सरस्वती लखन बुराड (25), सिमरन संतोष कांबले (18), चैत्रबाई माधव पारधे (45), ज्योति इराबाजी सराओदे (35), सपना तुकाराम राउत (25) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसात महिलाओं के शव कुएं से बाहर निकाले गए, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया।तीन अन्य महिला खेतिहर मजदूरों को कुंए से बचा लिया गया। परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुएं में गिर जाने से खेत में काम करने वाली सात महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) प्रवीण ताके ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे लिंबगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले अलेगांव गांव में हुई, जब वाहन सड़क से उतरकर पानी से लबालब भरे कुएं में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और कुएं से बड़ी मात्रा में पानी पंप की मदद से बाहर निकाला। डीआईओ ने बताया कि अभियान के अंत में सात महिलाओं के शव कुएं से बाहर निकाले गए, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया।

महिलाएं खेत में हल्दी की कटाई के लिए जा रही थीं। सभी मृतक हिंगोली जिले के वासमत तहसील के अंतर्गत आने वाले गुंज गांव की रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ताराबाई सतवाजी जाधव (35), ध्रुपता सतवाजी जाधव (18), सरस्वती लखन बुराड (25), सिमरन संतोष कांबले (18), चैत्रबाई माधव पारधे (45), ज्योति इराबाजी सराओदे (35), सपना तुकाराम राउत (25) के रूप में हुई है।

तीन अन्य महिला खेतिहर मजदूरों को कुंए से बचा लिया गया। इनके नाम पार्वतीबाई बुराड (35), पुरभाबाई कांबले (40), सतवाजी जाधव (55) हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए