लाइव न्यूज़ :

Charkhi Dadri: प्रवासी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने गौरक्षक समूह के 5 लोगों को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 22:17 IST

Charkhi Dadri: अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि पांच आरोपियों ने गोमांस खाने के संदेह पर मलिक को प्लास्टिक की खाली बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और वहां उसकी पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देCharkhi Dadri: पुलिस ने बताया कि मलिक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था।Charkhi Dadri: आरोपियों की पहचान अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। Charkhi Dadri: जीवनयापन के लिए कबाड़ा बीनने का काम करता था।

Charkhi Dadri:हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस खाने के संदेह पर गौरक्षक समूह ने एक प्रवासी व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 अगस्त की इस घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया, लेकिन कहा कि “भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने जैसी बातें कहना सही नहीं है।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लगभग 20 साल के साबिर मलिक की 27 अगस्त को हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के रूप में की है।

मुख्यमंत्री सैनी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मॉब लिंचिंग जैसी बातें कहना ठीक नहीं है। हमने गायों की सुरक्षा के लिए राज्य विधानसभा में सख्त कानून बनाया है और इस बारे में कोई समझौता नहीं होगा।” उन्होंने कहा, “गांवों के अंदर इतनी श्रद्धा गौ माता के प्रति है कि अगर उन्हें (गांववालों को) पता चल जाए कि वे इस प्रकार की स्थिति पैदा कर रहे हैं, तो वहां जो होगा उसे कौन रोक सकता है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ये चीजें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।”

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन आरोपियों ने कथित तौर पर खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने मलिक को एक दुकान में बुलाया और वहां उसकी पिटाई की। अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मलिक को दूसरे स्थान पर ले गए और उसे फिर से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मलिक चरखी दादरी जिले के बंधरा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और जीवनयापन के लिए कबाड़ा बीनने का काम करता था। उन्होंने बताया कि सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भोजन के नमूने को जांच के लिए फरीदाबाद की एक प्रयोगशाला में भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए