लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों के हमले में बाल-बाल बचे पूर्व बीजेपी विधायक, दो पुलिसकर्मियों का गला रेता, तीन एके-47 राइफलें छीनीं

By भाषा | Updated: January 4, 2022 20:53 IST

चाईबासा में चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि नक्सलियों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में स्थानीय ग्रामीणों के बीच आयोजित फुटबाल मैच के खत्म होने के बाद पूर्व विधायक पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाकर्मियों की सहायता से नायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। पूर्व विधायक मौके से भागकर थाना पहुंचे और वह सुरक्षित हैं। पूर्व विधायक के दो सुरक्षाकर्मियों की गला रेतकर हत्या कर दी और उनकी एके 47 राइफलें छीनने में सफल रहे।

चाईबासाःझारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नक्सलियों के हमले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक बाल-बाल बच गये लेकिन उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चाईबासा में चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि नक्सलियों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में स्थानीय ग्रामीणों के बीच आयोजित फुटबाल मैच के खत्म होने के बाद पूर्व विधायक पर हमला किया। अपने सुरक्षाकर्मियों की सहायता से नायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक मौके से भागकर थाना पहुंचे और वह सुरक्षित हैं। नक्सलियों ने पूर्व विधायक के दो सुरक्षाकर्मियों की गला रेतकर हत्या कर दी और उनकी एके 47 राइफलें छीनने में सफल रहे। इसके अलावा नक्सलियों ने एक अन्य सुरक्षाकर्मी से भी एक एके 47 राइफल छीन ली।

उन्होंने बताया कि यह घटना झीलरूवां में उस समय हुई जब नायक गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे थे। इससे पहले वर्ष 2012 में विधायक रहते आनन्दपुर थाना क्षेत्र में भी नायक पर नक्सलियों ने जानलेवा हमला किया था लेकिन उस समय भी वह बाल-बाल बचे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों में शंकर नायक व हेम्ब्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य सुरक्षाकर्मी वहां से बच निकलने में सफल रहा। घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBJPनक्सल हमलाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली