लाइव न्यूज़ :

12 साल तक की नाबालिगों के रेप के लिए होगी फाँसी, मोदी सरकार ने SC से कहा- POCSO एक्ट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2018 12:44 IST

कठुआ में एक 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या से गुस्साए लोगों ने नाबालिग बच्चियों से इस तरह की घटना करने वालों की मौत की गुजारिश सरकार से की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल:  देश में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में कठुआ में एक 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या से गुस्साए लोगों ने नाबालिग बच्चों से इस तरह की घटना करने वालों की मौत की गुजारिश सरकार से की थी।

ऐसे में इन घटनाओं पर रोक लगे इसके लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पत्र दाखिल कर दिया है। सुप्रीम  कोर्ट को दिए गए पत्र में केंद्र ने कहा कि उसने POCSO एक्ट में संसोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे 0-12 साल के बच्चों के रेप के मामले में फांसी की सजा दी जा सके। 

इसकी अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। अगर से प्रावधान बन जाता है तो 12 साल तक की किसी बच्ची के साथ अगर रेप किया जाता है तो आरोपी को फांसी की सजा दी जाएगी। 

हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने  कहा था कि सरकार पॉक्सो ऐक्ट में संशोधन करने के लिए कैबिनेट की बैठक में  प्रस्‍ताव लाएगी। इस संशोधन के मुताबिक, 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप के मामले में मौत की सज़ा का प्रावधान रखा जाएगा।अभी तक पॉस्‍को एक्ट के सेक्शन 3,4 और 6 के मुताबिक़ रेप पर 10 से लेकर उम्र कैद की सज़ा का प्रावधान है।

हाल ही में यूपी के एटा के तिलक समारोह में गई नौ साल की मासूम की बहुत दरिंदगी के बाद हत्‍या भी कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से  लोग गुस्‍से में हैं। इसके चलते गांव में तनाव की स्थि‍ति बनी हुई है, घटना के बाद से गांव में सुरक्षा के मददेनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वहीं,छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पौंडी चौकी के बघर्रा गांव में करीब 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची अपने चचेरे भाई की शादी में गई थी तभी दूल्हे का एक दोस्त झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और रेप करने के बाद बेरहमी से पत्थर पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की लाश गांव में ही एक नहर के पास अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ हालत में मिली है, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरेपकठुआ गैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?