लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट को मौत से कुछ घंटे पहले क्लब में जबरदस्ती पिलाई गई ड्रिंक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2022 21:01 IST

सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स सोनाली फोगाट को डांस फ्लोर पर शराब पीने के लिए मजबूर कर रहा है। यह शख्स सुधीर सांगवान प्रतीत होता दिख रहा है, जिसे पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले से जुड़े ताजा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति सुधीर सांगवान प्रतीत होता हैउसके द्वारा क्लब में डांस फ्लोर पर सोनाली फोगाट को जबरदस्ती पिलाया जा रहा है ड्रिंक पुलिस ने कहा- आरोपियों ने फोगाट को ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था

नई दिल्ली:सोनाली फोगाट की मौत के सिलसिले में एक ताजा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बीजेपी नेता को क्लब में जबरदस्ती ड्रिंक कराई जा रही है। यह सीसीटीवी फुटेज उनकी मौत से कुछ ही घंटों पहले का बताया जा रहा है। फुटेज में एक शख्स के द्वारा सोनाली को डांस फ्लोर पर शराब पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति सुधीर सांगवान प्रतीत होता है, जो उसके दो सहयोगियों में से एक है, जिसे पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। वह इससे पहले एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। उस फुटेज में सोनाली फोगाट की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। वे खुद से चल भी नहीं पा रही हैं और उन्हीं के स्टाफ के साथी सुधीर उन्हें पकड़कर ले जा रहे हैं। 

गोवा पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपियों ने फोगाट को ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्तरां के प्रसाधन कक्ष (वॉशरूम) से जब्त किया गया है। 

इस मामले में पुलिस ने भी इस क्लिप का हवाला दिया था जब उन्होंने कहा था कि उनके पास सुधीर सांगवान को सोनाली फोगाट को जबरन "कुछ पदार्थ" पिलाते हुए दिखाया गया है। उनके अनुसार, सहयोगी उसे मरने से पहले होटल ग्रैंड लियोनी ले गए, जहां वे सभी ठहरे हुए थे। 

पुलिस के एक बयान में कहा गया है, "जांच अधिकारी ने संबंधित परिसर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की, और यह पाया गया कि सुधीर सोनाली को पानी की बोतल में कथित तरल पीने के लिए जबरदस्ती कर रहा था।"

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि विसरा की रासायनिक जांच और अन्य जांच के बाद ही कारण का पता लगाने में कुछ समय लगेगा। परिवार की मांग के मुताबिक विसरा की जांच गोवा के अलावा चंडीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में भी की जाएगी।

इस मामले में पुलिस ने सुधीर सांगवान और दूसरे सहयोगी सुखविंदर सिंह के बाद, शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारियां कर्लीज के मालिक एडविन नून्स और दत्ताप्रसाद गांवकर के रूप में पहचाने जाने वाले ड्रग डीलर थे। दोनों को ड्रग्स मामले में आरोपी बनाया गया है।

टॅग्स :सोनाली फोगाटCCTVBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?