लाइव न्यूज़ :

सीबीआई फिर करेगी जेल में सचिन वाजे से पूछताछ, स्पेशल कोर्ट ने दी इजाजत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2022 22:45 IST

सचिन वाजे ने पिछले साल फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटिलिया' के बारह विस्फोटकों से लदी एसयूवी को प्लांट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन वाजे को एनआईए ने 'एंटिलिया' साजिश का मास्टमाइंड बताया थासचिन वाजे ने जिस एसयूवी को अंबानी के घर पर छोड़ा था, उसके मालिक की भी हत्या हो गई थी मुंबई पुलिस के बर्खास्त पूर्व इंस्पक्टर सचिव वाजे इस समय नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है

मुंबई:सीबीआई जेल में जाकर फिर से सचिन वाजे से पूछताछ करेगी। इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई को इजाजत दी है कि वो नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे से 15 और 16 फरवरी को पूछताछ करे।

एनआईए की स्पेशल कोर्ट में सीबीआई ने एक प्रार्थना पत्र दायर करके वाजे से पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए अनुमति मांगी थी। सचिन वाजे को एनआईए ने 'एंटिलिया' साजिश का मास्टमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया था।

सचिन वाजे ने पिछले साल फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटिलिया' के बारह विस्फोटकों से लदी एसयूवी को प्लांट किया था। यही नहीं सचिन वाजे ने जिस एसयूवी को अंबानी के घर पर छोड़ा था बाद में उसके मालिक मनसुख हिरन की भी कथित तौर पर हत्या करवा दी थी।

इस मामले के साथ ही सीबीआई ने मनी लांड्रिंग के मामले में स्पेशल कोर्ट में एक अन्य आवेदन देकर अनिल देशमुख के पूर्व सहयोगियों संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे से भी पूछताछ करने की अनुमति मांगी है।

इसे भी स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और सीबीआई को 16 और 17 फरवरी को मुंबई में आर्थर रोड जेल में बंद पलांडे और शिंदे से पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पलांडे और शिंदे न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला सामने आने के बाद कथित तौर पर भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के मामले में केस दर्ज किया था।

देशमुख के खिलाफ मामला तब सामने आया था जब मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जानकारी दी थी। इसी पत्र पर उठे बवाल के बाद देशमुख ने अप्रैल 2021 में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :Sachin Wajeअनिल देशमुखप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी