लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के आवास और दफ्तर की तलाशी ली, एफसीआरए फंडिंग के कथित दुरुपयोग का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2023 11:33 IST

सीबीआई ने एफसीआरए के कथित उल्लंघन के मामले में समाचार पोर्टल 'न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के आवास और दफ्तर की तलाशी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने एफसीआरए के कथित उल्लंघन के मामले में 'न्यूजक्लिक' पर कसा शिकंजासीबीआई ने 'न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के आवास और दफ्तर की तलाशी लीदिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते प्रबीर पुरकायस्थ को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली: गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दिल्ली पुलिस की गिरफ्तर में चल रहे समाचार पोर्टल 'न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के आवास और दफ्तर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तलाशी ली है।

खबरों के मुताबिक सीबीआई ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार एफसीआरए उलंघन मामले में एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के दिल्ली स्थित साकेत में उनके आवास और कार्यालय की तलाशी ली।

ताजा मामले में जांच एजेंसियों का आरोप है कि समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक ने एफसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशों से फंड प्राप्त किया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार मामले की जांच में पाया गया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग के सक्रिय सदस्य नेविल रॉय सिंघम ने भारत की संप्रभुता को बाधित करने और देश में असंतोष फैलाने के लिए 'न्यूज़क्लिक' में भारत सरकार से धोखाधड़ी करते हुए बड़ी मात्रा में धन का निवेश किया गया था।

वहीं समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाये गये सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह की आपत्तिजनक और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं है।

मालूम हो कि बीते हफ्ते मंगलवार को दिल्ली पुलिस प्रबीर पुरकायस्थ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था। उनके अलावा पुलिस ने समाचार पोर्टल से जुड़े 45 से अधिक लोगों के आवास पर भी एक साथ छापेमारी की थी।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने न्यूजक्लिक से संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। न्यूज़क्लिक विवाद की जांच सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस द्वारा एकसाथ की जा रही है।

टॅग्स :सीबीआईदिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने