लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीट पेपर लीक मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने ईओयू से हासिल की कई अहम जानकारी, परीक्षा माफियाओं और साइबर अपराधियों ने दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2024 21:14 IST

पटना पहुंची सीबीआई की टीम ने सीबीआई कार्यालय में पटना एसएसपी और ईओयू एडीजी के साथ बैठक की। जहां मामले से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सीबीआई की चार सदस्यीय टीम कुछ दस्तावेज लेकर ईओयू कार्यालय पहुंची।

Open in App

पटना: नीट पेपर लीक मामले की जांच की जिम्मेदारी संभालते ही सीबीआई ने जांच की गति को तेज कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली से सीबीआई की एक और टीम पटना पहुंची और  बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत की। पटना पहुंची सीबीआई की टीम ने सीबीआई कार्यालय में पटना एसएसपी और ईओयू एडीजी के साथ बैठक की। जहां मामले से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सीबीआई की चार सदस्यीय टीम कुछ दस्तावेज लेकर ईओयू कार्यालय पहुंची।

जानकारी के अनुसार परीक्षा माफियाओं और साइबर अपराधियों ने साथ मिलकर नीट पेपर लीक कांड को अंजाम दिया था। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही ईओयू की टीम ने इस मामले में साइबर क्राइम का एक नया मामला दर्ज किया है। इस केस में झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किए गए राजीव कुमार परमजीत सिंह और पंकज कुमार के अलावा शेखपुरा के रंजन कुमार के खिलाफ इओयू में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में इस बात का जिक्र है कि कैसे यह साइबर गैंग सक्रिय था और नीट पेपर लीक कांड में सहयोग दे रहा था। 

ईओयू की मानें तो यह साइबर गैंग ने ही नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के शागिर्दों को फर्जी तरीके से मोबाइल और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। इन्हीं के दिये गए मोबाइल और सिम कार्ड पर प्रश्न पत्र और आंसर शीट आया था। गैंग के सरगना रंजन की गिरफ्तारी के लिए इओयू लगातार एक्शन में है और शेखपुरा पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। 

वहीं, पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया ने सारे कांड को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। 5 मई को नीट परीक्षा के दिन से ही संजीव मुखिया गायब हो गया था। वह नालंदा के उद्यान महाविद्यालय का कर्मचारी है, लेकिन नीट परीक्षा के दिन से ही ड्यूटी से गायब है। इस बीच उसने अपने कॉलेज में मेडिकल सर्टिफिकेट भी भेजा। उसका हर एक्शन बता रहा है कि संजीव मुखिया ने न सिर्फ पेपर लीक बल्कि उसके बाद के सारी गतिविधियों की तैयारी पहले से कर रखी थी।

बताया जाता है कि ईओयू ने सीबीआई को जो जांच रिपोर्ट सौंपी है उसमें नीट पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों, पेपर लीक के तरीके, पैसों के लेन-देन, आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड, आपराधिक इतिहास का ब्योरा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, ईओयू द्वारा अब तक जुटाए गए सबूतों में एक घर से बरामद जले हुए प्रश्न पत्र के टुकड़े, गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, पोस्ट डेटेड चेक और एनटीए से मिले रेफरेंस प्रश्न पत्र शामिल हैं। 

सूत्र बताते हैं कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सीबीआई पेपर लीक मामले में पैसे के लेनदेन के तरीके, नकदी, सोना या चेक के साथ-साथ बिचौलियों के कमीशन समेत अन्य मामलों की भी जांच करेगी। साथ ही सभी आरोपियों से एक-एक कर पूछताछ भी की जाएगी।

टॅग्स :नीटयूजी नीट परीक्षाबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला