लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः भारत घूमने आई ब्रिटिश महिला के सामने कैब ड्राइवर ने किया हस्तमैथुन, महिला ने छोड़ा देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 11:04 IST

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला का बयान दर्ज किया लेकिन मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर वह देश छोड़ चली गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अपने दोस्त के साथ भारत घूमने आई थी और दोनों ने दिल्ली और राजस्थान में रहने की योजना बनाई थी।विदेशी महिला के साथ कैब ड्राइवर ने ये दुर्व्यवहार तब किया जब वह दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल जा रही थी।

नई दिल्लीः एक कैब ड्राइवर को 23 वर्षीय ब्रिटिश महिला के सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के साथ कैब ड्राइवर ने ये दुर्व्यवहार तब किया जब उसे दक्षिण दिल्ली के एक होटल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला लंदन की एक वकील है। इस घटना के बाद उसने देश छोड़ दिया। 

पुलिस ने कहा कि महिला अपने दोस्त के साथ भारत घूमने आई थी और दोनों ने दिल्ली और राजस्थान में रहने की योजना बनाई थी। घटना शुक्रवार की है जब शिकायतकर्ता और उसकी दोस्त ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक ऐप पर कैब बुक की थी। कैब ड्राइवर ने महिला के सामने उसे दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल ले जाते वक्त हस्तमैथुन किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके दोस्त ने ड्राइवर को पकड़ा और उसकी हरकतों पर कड़ी आपत्ति जताई। ड्राइवर ने उनके साथ जो दुर्व्यवहार किया उसे किसी को न बताने की धमकी दी जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को फोन किया और मौखिक शिकायत दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला का बयान दर्ज किया लेकिन मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर वह देश छोड़ चली गई। कैब चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के लालगंज जिले के निवासी माखन लाल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि उसने छह महीने पहले कैब ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू किया था।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीUK
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो