लाइव न्यूज़ :

Buxar Murder: तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह से आरोपी संतोष यादव का संबंध?, जदयू नेता नीरज कुमार ने एक्स पर ट्रिपल मर्डर केस आरोपी के साथ तस्वीर शेयर किया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2025 15:27 IST

Buxar Murder:  नीरज कुमार ने इस कांड के एक आरोपी संतोष यादव की तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधी राजद से जुड़े हुए हैं और यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष द्वारा प्रायोजित है। जगदानंद सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री-सांसद सुधाकर सिंह के साथ खड़ा है।संतोष यादव ने तिवारी सिंह यादव समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी।

पटनाः बिहार के बक्सर जिले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना को लेकर सूबे की सियासत गर्मा गई है। जदयू ने इस घटना के पीछे राजद का हाथ बताया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने एक्स पर ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर को शेयर करते हुए जोरदार हमला बोला है। नीरज कुमार ने इस कांड के एक आरोपी संतोष यादव की तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

इन तस्वीरों को आधार बनाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी राजद से जुड़े हुए हैं और यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष द्वारा प्रायोजित है। नीरज कुमार के द्वारा जारी की गई एक तस्वीर में संतोष यादव, तेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए नजर आ रहा है। अन्य दो तस्वीरों में वह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री-सांसद सुधाकर सिंह के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि जिस संतोष यादव पर बक्सर गोलीकांड को अंजाम देने का आरोप है, वह चुनाव के समय राजद के पक्ष में सक्रिय था। उन्होंने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब कौन सी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे तेजस्वी यादव? बक्सर पर बकार निकालेंगे? रीतलाल पर साजिश का राग था, अब आपके 'दुलरुआ' अपराधी संतोष यादव ने तिवारी सिंह यादव समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी।

इस पर क्यों मौन व्रत? अपराधी चाहे जिसका भी दुलरुआ हो, कानून के जबड़े से नहीं बचेगा! नीरज कुमार ने एक वीडियो बयान में कहा कि यह विपक्ष प्रायोजित हिंसा है। तेजस्वी यादव को इस पर भी बुलेटिन जारी करना चाहिए, लेकिन वे मौन हैं। अपराधी चाहे किसी का भी प्रिय क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।

बता दें कि यह खूनी संघर्ष बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुआ था, जहां सरकारी जमीन पर बालू गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी विवाद में पांच भाइयों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजेडीयूबिहारPoliceहत्यातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए