लाइव न्यूज़ :

बक्सरः घर में घुसकर पुलिस ने रात 12 बजे सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाईं, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले किया, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2023 19:06 IST

बक्सर के किसान, मंगलवार रात पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं-पुरुषों के साथ ही बच्चों पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं थीं। अब नाराज किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबक्सर में किसान और थर्मलपावर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।पुलिस द्वारा किसानों के घर मे घुसकर पिटायी कर रही है।बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कहा मामले की जानकारी नहीं पता लगाकर संज्ञान लेंगे।

पटनाः बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाई है। जिसके बाद इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा मचाया जा रहा है। उग्र भीड़ द्वारा पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

 

बक्सर जिले के चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसान उग्र हो गए हैं। पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। नाराज किसानों ने पुलिस पर भी हमला किया। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, किसान चौसा के पास बन रहे थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी जलापूर्ति पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मसले पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 85 दिन किसान धरना पर बैठे हैं। विरोध में किसानों ने निर्माणाधीन बिजलीघर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था। इसका तब तो प्रशासन ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन रात होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रभावित गांवों में पहुंच गया।

किसानों पर आधी रात को जमकर लाठियां बरसाई गई। हद तो तब हो गई, जब उन किसानों को बचाने पहुंची महिलाओं और बच्चों को भी पुलिसवालों ने नहीं छोड़ा। किसानों पर पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कैसे उन पर लाठियां बरसा रही है।

वहीं आधी रात को हुए इस कार्रवाई के बाद से ही आज सुबह किसान भी उग्र हो गए और पुलिस के एक बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने हवाई फायरिंग करके भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना हुआ है। दोनों तरफ से बीच-बीच में पत्थरबाजी भी हुई है।

ग्रामीण हटने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों का दावा है कि पुलिस आधी रात के बाद बनारपुर और अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के घर पहुंची। इस दौरान पुलिसवालों ने जबर्दस्ती घरों में दाखिल होकर किसानों की पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा।पुलिस की लाठी की मार से पूरे घर में चीख पुकार मच गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए