लाइव न्यूज़ :

बक्सर में दाह संस्कार कर लौट रहे लोगों पर बस पलटी, 4 की मौत और 18 घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 20:02 IST

कोरानसराय थाना अध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि बस में सवार सभी लोग अंतिम संस्कार कर चरित्रवन बक्सर से वापस अपने गांव चरपोखरी, (गडहनी) जगदीशपुर लौट रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्दे चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया.मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.सिटी राइड मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शव का दाह संस्कार कर लौट रहे चार लोगों ने सपने में भी नही सोचा होगा कि उन्हें भी खुद दाह संस्कार के लिए जाना होगा. लेकिन बीती रात एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग इस हादसे में घायल हो गये.

 

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल डुमरांव भेज दिया गया है. इस संबंध में कोरानसराय थाना अध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि बस में सवार सभी लोग अंतिम संस्कार कर चरित्रवन बक्सर से वापस अपने गांव चरपोखरी, (गडहनी) जगदीशपुर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और सिटी राइड मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटना जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के डुमरांव-विक्रमगंज पथ एनएच-120 पर खलवा इनार और कोपवा गांव के पास घटी. घटना उसवक्त घटी जब बाइक सवार को बचाने में क्रम में सिटी राइड बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

इस हादसे में दबकर चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल डुमरांव अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. जहां, उनका इलाज किया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO