लाइव न्यूज़ :

बस ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, सात लोगों की मौत, दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिरी

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:12 IST

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के ज़िले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम में हुई दुर्घटना में 20 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य परिवहन की तेज़ रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।अधिकारी ने बताया कि घायलों में अधिकतर बस की सवारियां हैं।

महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के ज़िले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम में हुई दुर्घटना में 20 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की तेज़ रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों में अधिकतर बस की सवारियां हैं। अधिकारी ने बताया कि कुएं में से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश में नोएडा के जेवर थानाक्षेत्र क्षेत्र के किशोर पुर गांव के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर झाझर रोड पर किशोर पुर गांव के पास मंगलवार शाम चार बजे के करीब एक हौंडा सिटी कार नीलगाय से टकराकर 12 फीट गड्ढे में जा गिरी, फिर वहां से उछलती हुई वह पेड़ से जा टकराई।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना में किशोर पुर गांव के कक्षा दसवीं के दो छात्रों-- सुमित और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे विनीत और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों रनहेरा गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सुमित और किशोर ने स्कूल से घर आते समय होंडा सिटी कार में लिफ्ट लिया था। डीसीपी ने बताया कि दोनों के परिजनों ने कार चालक विनीत के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विनीत तेजी एवं लापरवाही से कार चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई