लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: तांत्रिक गीता मां की गिरफ्तारी, कबूला- सुसाइड के लिए उकसाया था मैंने

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 6, 2018 16:57 IST

दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक जुलाई को एक ही घर में  11 लोगों की रहस्यमयी मौत में पुलिस ने गीता मां नाम की तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गीता मां ने इस बात का कबूला है कि उसने भाटिया परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाया था। दिल्ली पुलिस दिन-रात इस मामले को सुलझाने में लगी है। 

शुक्रवार( 6 जुलाई)  को सीएनएन न्यूज 18 द्वारा उनके कथित कबूलनामा का वीडियो शेयर किया। क्लिप में, मां गीता ने यह कहते हुए सुना जा रहा है, "मैंने उन्हें आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया ... उन्हें बताया कि कैसे अपने जीवन को खत्म करना है"।

टीवी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गीता उस आदमी की बेटी है जो मृतक के घर के ठेकेदार के रूप में कार्यरत थी। उनकी पहचान के बारे में आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि क्राइम ब्रांच ने नहीं की है।  

हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।  पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि मौत लटकने से हुई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने