लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: दिल्ली पुलिस के लिए सबसे अहम दिन आज, सुलझेगी 11 मौत की गुत्थी! 

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 12, 2018 10:18 IST

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कथित फांसी लगाकर 11 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस के लिए सबसे आज का दिन जांच के लिहाज से सबसे अहम दिन साबित हो सकता है। इस मामले में अब तक 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आने वाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कथित फांसी लगाकर 11 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस के लिए सबसे आज का दिन जांच के लिहाज से सबसे अहम दिन साबित हो सकता है। इस मामले में अब तक 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आने वाली है। ये पोस्टमार्ट रिपोर्ट घर की सबसे बुजुर्ग महिला नारायण देवी की है जो आज आएगी। 

यह भी पढ़ें: बुराड़ी कांड: केस क्लोज की तैयारी में क्राइम ब्रांच, लेकिन पत्र लिख किसी ने बताया नया तांत्रिक एंगल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। जिसके बाद पुलिस अंदेशा जता रही थी कि इन लोगों की हत्या हुई है, हांलाकि परत-दर-परत खुलने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने साफ किया कि ये तंत्र मंत्र से जुड़ा मामला है। पुलिस के मुताबिक, मोक्ष की प्राप्ति के लिए एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

हांलाकि, आज आने वाली 71 वर्षीय नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस की जांच में एक नया मोड़ ला सकती है। इससे पहले आई 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इन 10 लोगों की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई थी लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि नारायणी देवी की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। अब पोस्टमार्टम में ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिर नारायण देवी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी केस: 26 जून को ही लिख दी गई थी 11 मौतों की स्क्रिप्ट, जानें किन सवालों को खोज रही पुलिस

बीते दिन जांच के दौरान पुलिस ने कहा था कि, डायरियों से मिले संकेत इशारा कर रहे हैं कि परिवार को किसी के निर्देश को ना मानने की सजा मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि भाटिया परिवार के घरों से डायरी में जिन पांच आत्माओं का जिक्र था, उनकी पूरी पहचान कर ली गई है। 

पुलिस के मुताबिक इन पांच आत्माओं में ललित के पिता के अलावा 4 आत्माएं सज्जन सिंह, हीरा, दयानंद और गंगा देवी की थीं। सज्जन सिंह  ललित के ससुर थे। जबकी हीरा, प्रतिभा का पति है और दयानंद और गंगादेवी ललित की बहन सुजाता के सास-ससुर थे। जिनकी मौत भी पिता की मौत के आसपास ही हुई थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?