लाइव न्यूज़ :

मेरा बेटा बेगुनाह..उसे फंसाया गया है...बुल्ली बाई ऐप केस में गिरफ्तार विशाल कुमार झा के पिता ने कुछ ऐसे बताया अपना दर्द; बोले- केस लड़ने के लिए नहीं हैं पैसे

By आजाद खान | Updated: January 7, 2022 22:55 IST

विशाल कुमार झा के पिता का कहना है कि उनका परिवार एक मिडिल क्लास फैमिली है। उनके पास इतने भी पैसे नहीं है कि वे विशाल का केस लड़ सके।

Open in App
ठळक मुद्देबुल्ली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार विशाल कुमार झा के पिता ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है।उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया गया है।वहीं पुलिस का कहना है कि विशाल ऐसे ग्रुप से जुड़ा था जो अपने अपमानजनक बयान, भद्दी टिप्पणियां और तस्वीरों के लिए जाने जाते हैं।

पटना: बुल्ली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार झा के पिता ने उसे निर्दोष बताया है। उसके पिता का कहना है कि मेरा बेटा ऐसा नहीं था, उसे फंसाया गया है। 21 वर्षिय विशाल कुमार झा अपने परिवार से अलग-अलग रहता था और जरुरत पड़ने पर ही अपने घरवालों को संपर्क करता था। उसके पिता सुधीर कुमार झा ने यह भी खुलासा किया कि जब वह बिहार में रहता था तो वह ठीक था, लेकिन उसके बेंगलुरु इजाने के बाद उसमें कई बदलाव देखने को मिलने लगे थे। विशाल का परिवार एक मिडिल क्लास फैमिली है और ऐसे में उसका केस लड़ने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं है। उसके पिता ने बताया कि कैसे-कैसे करके वे 2 लाख रुपए का इंतेजाम कर पाएं हैं ताकि वह उसका केस लड़ सके। बता दें कि बुल्ली बाई ऐप मामले में अन्य आरोपियों के साथ विशाल भी गिरफ्तार है और पुलिस इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।

पिता ने लगाया बेटे को फंसाने का आरोप

द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल के पिता सुधीर कुमार झा भारतीय रेलवे में एक टिकट परीक्षक हैं। उसकी एक बहन भी है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। विशाल के पिता का कहना है कि उनक बेटे ने कुछ नहीं किया। उनके बेटे को फंसाया गया है। सुधीर झा ने बताया कि उसे जब पैसों की जरुरत पड़ती थी तभी वो घर वालों को कॉल करता था। उनका यह भी कहना है कि जब वह छुट्टियों पर घर आता था तो तब भी वह अपने फोन में लगा रहता था। उनका यह भी कहना है कि वह फैमिली को सही से टाइम नहीं देता था। इधर पुलिस वालों का कहना है कि उसके फैमिली से दूर रहने का कारण एक ग्रुप थी जिसके साथ वह जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक, यह ग्रुप अपने अपमानजनक बयान, भद्दी टिप्पणियां और तस्वीरों के लिए ऑनलाइन दुनिया में जाने जाते हैं। पुलिस ने इस पर कई मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

कथित मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई को कॉलेज ने किया सस्पेंड

‘बुल्ली बाई ऐप’ मामले के कथित मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई को मध्य प्रदेश स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) भोपाल परिसर के छात्र बिश्नोई को पुलिस ने गुरुवार को असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा है कि 21 वर्षीय बिश्नोई इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है और कथित तौर से विवादास्पद ऐप बनाने में शामिल है जिस पर कथित नीलामी के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इस पर बोलते हुए कॉलेज के अधिकारी ने कहा, ‘‘मीडिया के माध्यम से और बाद में सीहोर पुलिस से सूचना मिलने के तुरंत बाद हमने बिश्नोई को कॉलेज से निलंबित कर दिया। आगे क्या ब्योरा सामने आएगा, इसके आधार पर प्रबंधन अगली कार्रवाई करेगा।’’ 

टॅग्स :पटनाक्राइमबुल्ली बाई ऐप मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?