लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने तस्करी करके बांग्लादेश भेजी जा रही खांसी दवा की 1000 बोतलें पकड़ीं, जानिए कीमत

By भाषा | Updated: September 3, 2020 21:33 IST

शोबापुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक सूचना के आधार पर निगरानी बढ़ा दी और बुधवार को नदी में एक पैकेट बहते देखा, यह पैकेट बांग्लादेश की ओर बह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देखांसी की दवा (कफ सीरप) की एक हजार बोतलें जब्त की हैं। खांसी का यह सीरप कोडीन से बना है। पैकेट में खांसी के सीरप की एक हजार बातलें और एक मोबाइल फोन था। थर्माकोल के सहारे यह पैकेट बह रहा था और इसमें रखी बोतलों की कीमत 1.69 लाख रुपए है।

मालदाः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गंगा नदी के जरिए यहां से बांग्लादेश भेजी जा रही खांसी की दवा (कफ सीरप) की एक हजार बोतलें जब्त की हैं। खांसी का यह सीरप कोडीन से बना है।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शोबापुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक सूचना के आधार पर निगरानी बढ़ा दी और बुधवार को नदी में एक पैकेट बहते देखा, यह पैकेट बांग्लादेश की ओर बह रहा था।

उन्होंने बताया कि एक दल नौका से रवाना हुआ और पैकेट को कब्जे में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि पैकेट में खांसी के सीरप की एक हजार बातलें और एक मोबाइल फोन था। थर्माकोल के सहारे यह पैकेट बह रहा था और इसमें रखी बोतलों की कीमत 1.69 लाख रुपए है।

उन्होंने बताया कि भारत के तस्कर ऐसे ही पैकेट गंगा में बहा देते हैं और उसमें एक मोबाइल फोन ऊपर रखते हैं, जैसे ये पैकेट बांग्लादेश के निकट पहुंचे है तो ये उस फोन पर कॉल करना शुरू करते हैं। फोन की लाइट जलने लगती है और इस प्रकार से पैकेट का इंतजार कर रहे तस्कर चौकन्ने हो जाते हैं। कोडीन आधारित खांसी की दवा को नशे की तरह इस्तेमाल किया जाता है, वहां शराब पीने पर प्रतिबंध है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालसीमा सुरक्षा बलबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह