लाइव न्यूज़ :

Brihanmumbai Municipal Corporation: इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 16:58 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएएमसी)और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माण स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।अधिकारी के मुताबिक, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे हुई।

Brihanmumbai Municipal Corporation: दक्षिण मुंबई में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे हुई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे, लेकिन इस दौरान वे बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को टंकी से निकालकर सरकारी जेजे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएएमसी)और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। अधिकारी के मुताबिक, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

गुजरात में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत

गुजरात के साबरकांठा जिले में रविवार सुबह गुजरात-राजस्थान सीमा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। खेरोज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिले के पोशिना तालुका के एक आदिवासी बहुल क्षेत्र में हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘‘दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’ यह दुर्घटना गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। हादसे में जान गंवाने वाले लोग साबरकांठा और बनासकांठा जिलों के निवासी थे। इसने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़