लाइव न्यूज़ :

BPSC PT Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक होने के बाद कार्रवाई तेज, आर्थिक अपराध टीम ने की पूछताछ, वीर कुंवर सिंह कालेज के प्राचार्य योगेन्द्र सिंह समेत चार कर्मचारियों को बुलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2022 18:27 IST

BPSC PT Paper Leak: परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने वायरल प्रश्न-पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराए जाने की सिफारिश बिहार के डीजीपी से की थी.

Open in App
ठळक मुद्देप्रश्न पत्र लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की साइबर सेल कर रही है.चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए पटना मुख्यालय बुलाया है.  ईओयू के एसपी के नेतृत्व में सभी से पूछताछ की जा रही है.

BPSC PT Paper Leak: बिहार में लोकसेवा आयोग(बीपीएससी) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है. आज पटना में आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने ताबड़तोड़ पूछताछ की. प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की साइबर सेल कर रही है.

इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो गई है. आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में आरा के वीर कुंवर सिंह कालेज के प्राचार्य योगेन्द्र सिंह समेत चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए पटना मुख्यालय बुलाया है. सूत्रों के अनुसार ईओयू के एसपी के नेतृत्व में सभी से पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि आरा के जिस वीर कुंवर सिंह कॉलेज के सेंटर पर गड़बड़ी की बात सामने आई है, वहां के प्राचार्य, मजिस्ट्रेट समेत अन्य से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि रविवार को प्रदेशभर में आयोजित 67वीं बीपीएससी प्री परीक्षा को रद्द कर दिया गया. सुबह परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही प्रश्न-पत्र वायरल होने लगा था.

सोशल मीडिया पर जब प्रश्न-पत्र वायरल होने लगे तो परीक्षा के बाद इसका मिलान किया गया. जांच में यह बात सामने आई कि वायरल प्रश्न-पत्र वही थे जो परीक्षा में पूछे गये. जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने वायरल प्रश्न-पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराए जाने की सिफारिश बिहार के डीजीपी से की थी.

इससे पहले आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के सेंटर पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद हंगामा हुआ था. अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये प्रश्न-पत्र लीक कैसे हुआ? वहीं, इस पूरे मामले पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जांच में तेजी लाने का निर्देश पुलिस को दिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप